सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत-वेस्टइंडीज पहला मैच बारिश के कारण रद्द
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत-वेस्टइंडीज पहला मैच बारिश के कारण रद्द

Last updated: August 9, 2019 10:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

गयाना:गुयाना में गुरुवार को भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाला पहला वनडे बारिश के कारण रद्द कर दिया। बारिश के कारण 13 ओवर के बाद खेल रोक दिया गया था। तब विंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के बीच 2 साल बाद कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। पिछली बार 2017 में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में ऐसा हुआ था। तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 अगस्त (रविवार) को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। क्रिस गेल 31 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया। गेल देश के लिए सबसे ज्यादा 296 वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इविन लुईस 36 गेंद पर 40 रन और शाई होप 11 गेंद पर 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

बारिश के कारण तीन बार ओवर काटे गए

इससे पहले 5.4 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोक दिया गया था। तब वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच को 34 ओवर का कर दिया गया। बारिश के कारण टॉस में दो घंटे की देरी हुई थी। तब मैच 50 की जगह 43 ओवर का किया गया था। फिर 5.4 ओवर के बाद खेल रुकने पर 40 ओवर और खराब आउटफील्ड के कारण खेल रुकने पर मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले क्रिकेटर

वनडे क्रिकेटर
296 क्रिस गेल
295 ब्रायन लारा
268 शिवनारायण चंद्रपॉल
238 डेसमंड हेन्स
227 कार्ल हूपर
224 रिची रिचर्डसन

स्कोरकार्ड : वेस्टइंडीज

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रिस गेल बो. कुलदीप 4 31 0 0
इविन लुईस नाबाद 40 36 2 3
शाई होप नाबाद 6 11 0 0

रन : 54/1, ओवर : 13, एक्स्ट्रा : 4.

विकेट पतन : 41/1.

गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार: 4-1-11-0, मोहम्मद शमी: 3-0-5-0, खलील अहमद: 3-0-27-0, कुलदीप यादव: 2-0-3-1, रविंद्र जडेजा: 1-0-6-0.

कैम्पबेल, पॉल और थॉमस विंडीज एकादश में नहीं

भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मनीष पांडेय को शामिल नहीं किया। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल और ओशेन थॉमस को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया।

दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, केदार जाधव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फैबियन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, शेल्डन कॉटरेल, केमार रोच।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बाढ़ की वजह से रेलवे को हुआ करोड़ों का नुकसान
Next Article भारत से व्यापार खत्म कर पाक को ₹3.6 लाख अरब का होगा नुकसान
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?