रत्नागिरी: महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, रत्नागिरी समेत कई इलाकों में बुधवार को तेज बारिश हो रही है। रत्नागिरी जिले में पानी के ओवरफ्लो की वजह से देर रात तिवरे बांध टूट गया। इससे पास बसे 7 गांव डूब गए हैं। छह लोगों की मौत हो गई और 18 लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बांध के पास बने 12 घर पानी में बह गए।
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और वॉलंटियर्स के अलावा नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) बचाव और राहत कार्य में जुटी है। इनका कहना है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। तिवरे बांध साल 2000 में बना था। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्होंने दो साल पहले जिला प्रशासन को इसमें पानी रिसने की जानकारी दी थी, लेकिन कोई मरम्मत नहीं हुई। उधर, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश के बीच फटा तिवेर डैम, 6 की मौत और 18 लापता

