By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भाजपा और ईडी हमारे नेतृत्व को कमजोर करना चाहती हैः पायलट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भाजपा और ईडी हमारे नेतृत्व को कमजोर करना चाहती हैः पायलट

Last updated: July 27, 2025 10:57 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। कांग्रेस संगठन के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही हमारे नेतृत्व को कमजोर करने का काम और हमें अलग करने का काम कर रहे हैं।
शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश का सियासी पारा गरम है। इस विषय पर जहां कांग्रेस ने पहले चक्का-जाम किया वहीं अब श्री पायलट ने शनिवार को खास तौर पर जेल में बंद चैतन्य बघेल और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में जाकर चैतन्य और पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने जेल में ही अधिकारियों को कहा कि इन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए और स्वास्थ्य परिक्षण समय समय पर होता रहना चाहिए।
जेल परिसर से बाहर आने के बाद श्री पायलट मीडिया से बात करते हुए कहा,“भाजपा सरकार ने ये ठान लिया है कि कांग्रेस का नेतृत्व चाहे राष्ट्र का हो या प्रदेशों का ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी जी सभी लोगों को अलग करने की कोशिश की है तथा देश का ध्यान डायवर्ट करने की चरित्र हनन करने की कोशिश करते हैं। भ्रष्टाचार का नाम लेकर वैचारिक विरोध करने वाले लोगों पर वो आक्रमण कर रहे हैं। आज मैं चैतन्य बघेल से मिला हूं, कवासी लखमा से मिला हूं। इन सभी को इसलिए टारगेट किया जा रहा है क्योंकि ये मुखर होकर उनका विरोध करते हैं जो प्रदेश की जल जंगल और जमीन को बेचना चाहते हैं। आप सरकार का विरोध करो उद्योगपतियों का विरोध करो ये आप पर जरूर कार्रवाई करेंगें, हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। हम मजबूती से लड़ते रहेगें कांग्रेस एक है और राजनीितिक संघर्ष करते रहेगें। जेल में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है लखमा जी का स्वास्थ्य खराब रहता है मैंने अधिकारियों से आग्रह किया है कि उनको समय पर दवा और जांच होती रहे। चैतन्य बघेल से मिला उसके चेहरे पर मुस्कान थी उसने कहा मै डरने वाला नहीं हूं भाजपा कितना भी कुछ मेरे परिवार को कर ले हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगें। इधर श्री पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर भाजपा का भी बयान आया है। पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। श्री मिश्रा ने कहा,“केवल परिवार तक सिमट कर कांग्रेस रह गई है। 140 वर्षों का इतिहास जिस पार्टी का है अब वो सिर्फ परिवारों की सेवा में लगी है। क्या अब उनके पास यही बचा है। श्री सचिन पायलट और कांग्रेस की को बता दूं कि आर्थिक नाकेबंदी जो आपने की वो आगे पहले अपने घरों में की होती तो ये समस्या आती ही नहीं अपने प्रदर्शन के दौरान किराए पर मजदूर बुलाए थे उनका पेमेंट नहीं होने पर वो मजदूर हल्ला मचा रहे थे। गौरतलब है कि ईडी ने हाल ही में शराब घोटाले के मामले में चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है। फिलहाल चैतन्य रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article करगिल दिवस पर मुर्मु ने सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
Next Article पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं का रद्द होना मोदी सरकार तंत्र की विफलता: राहुल गांधी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आध्यात्मिक मिलन- चेन्नई
social
June 14, 2026
एम्बियंस से वेलकम टू द जंगल तक: 5 फिल्में जिन्होंने सबसे लंबे ट्रेलर्स का रिकॉर्ड बनाया
entertainment
June 14, 2026
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीतो लेडीज़ विंग बेंगलुरु नॉर्थ की अनूठी पहल
social
June 14, 2026
भारत इस समय भीषण संकट में, मोदी सरकार नहीं बल्कि कांग्रेस ही देश को संकट से बाहर निकाल सकती है, ‘मोदी मस्ट गो’: यशवंत सिन्हा
Mumbai / Maharshtra national
June 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?