By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बॉलीवुड में भी एटा-कासगंज की धमक: विनोद बच्चन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

बॉलीवुड में भी एटा-कासगंज की धमक: विनोद बच्चन

Last updated: November 24, 2018 5:28 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
सोमप्रकाश “शिवम्”/सुरभि सलोनी
——————————
गत वर्ष अाई फिल्म “शादी में जरूर आना” की अपार सफलता के बाद फिल्म निर्माता विनोद बच्चन ने एक बार फिर से सौंदर्या प्रोडक्शन को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। इस बार विनोद एक नहीं बल्कि तीन फिल्मों का निर्माण एक साल के अंदर पूरा करने के लिए तत्परता दिखा रहे हैं। उनके प्रोडक्शन से निकलने वाली फिल्में “शादी में जरूर आना पार्ट-2”, “गिन्नी वेड्स सन्नी ” और “मुन्नी मिश्रा”। आपको बता दें कि यह तीनों ही फिल्में अलग-अलग पृष्ठभूमि पर आधारित होंगी। साथ ही ये तीनों फिल्में बड़ी स्टारकास्ट के साथ सुसज्जित होंगी। विनोद हमेशा से ही नई प्रतिभा को अवसर देने के पक्षधर रहे हैं। तो इस बार भी बड़ी स्टार कास्ट के साथ साथ बहुत सारी नई प्रतिभाओं को भी अवसर मिलने की तैयारी पूरी हो चुकी है।बस इंतजार है तो सही वक़्त का।
आपको बता दें कि यूं तो आप सभी ने मीडिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के एटा और कासगंज जनपद का नाम अपराध का अड्डा नाम से बहुत सुना होगा।आखिर सुना भी क्यों ना हो?क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में घटित आए दिन की वारदातों में अधिकांशतः घटनाओं के तार एटा,कासगंज से ही जुड़े पाए जाते हैं ,जो कि एटा,कासगंज का दुर्भाग्य है। परंतु एटा,कासगंज में उत्पन्न हुई तमाम महान विभूतियां ऐसी भी हैं जो कि विश्व स्तर पर अपनी कला का परचम लहरा चुकी हैं या फिर लहरा रही हैं। संत तुलसीदास की जन्मस्थली कहे जाने वाले शूकर क्षेत्र सोरों, जहां शास्त्रों में बारह भगवान का अवतार होना भी इसी स्थली के प्रमाण मिलते हैं, वहीं अमीर खुसरो की जन्मस्थली तहसील पटियाली भी इसी श्रंखला की कड़ी हैं। इतना ही नहीं आज फिल्म बॉलीवुड में भी जानी-मानी एवं सुपर हिट गीत “बिल्लो रानी कहो तो अभी…”गाने वाली पार्श्व गायिका ऋचा शर्मा जो कि पटियाली से ताल्लुक रखती हैं।वही लोकप्रिय संगीतकार विष्णुनारायन जो कि अपनी पहली ही सुपर हिट फिल्म “चांद के पार चलो” से अपने करियर की शुरुआत कर चुके कासगंज एटा से ही ताल्लुक रखते हैं।वहीं मशहूर गीतकार स्व.जलीश शेरवानी भी कासगंज एटा का गौरव थे।इस तरह से हम कह सकते हैं कि अब एटा कासगंज की धमक फिल्मी गलियारे तक अपनी काबिलियत के दम पर पैर पसार रही है।वहीं अब एटा,कासगंज का नाम सिने जगत में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराने में अहम भूमिका निभा रहे उभरते युवा फिल्म निर्माता विनोद बच्चन की सफलता आज आम आदमी के लिए एक प्रेरणा है। फिल्मी गलियारे में इस बात की विशेष चर्चा है कि आखिर एटा जैसे अत्यंत पिछड़े जनपद के एक गांव से सामान्य परिवार का लड़का बिना किसी गॉडफादर के माया नगरी में यकायक कैसे सफलता के चरम पर पहुंच गया। बहुत कम लोग जानते होंगे कि फिल्मी दुनिया में युवा फिल्म निर्माता उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के गांव थाना दरियावगंज जो कि अब जनपद कासगंज में आता है के मूल निवासी हैं।
विनोद का जीवन बड़ा ही संघर्षपूर्ण रहा है पिता हजारीलाल बच्चन का असमय निधन तब हो गया जब विनोद महज 6 वर्ष के थे।खेलने कूदने की उम्र में ही सर से पिता का साया हट जाना विनोद के लिए अत्यंत दुखद था।पिता की असमय मृत्यु का सदमा झेल रहे विनोद को अब मां और बड़े भाई का ही सहारा था परंतु यह क्या अभी 16 वर्ष की अवस्था रही होगी कि विनोद को एक और बड़ा झटका लगा। इस बार उनके सर से ईश्वर ने उनकी मां का साया ही हटा लिया।वाल्यावस्था में ही लगे सदमे पर सदमों ने विनोद को झकझोर कर रख दिया। विनोद ने अपने जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर के रूप में अपने माता पिता को हमेशा के लिए खो दिया। जिसकी भरपाई वह जीवन में ताउम्र नहीं कर सकेंगे। यह घटना विनोद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विवश कर गई। विनोद ने किसी तरह से साहस और धैर्य का परिचय देते हुए गंजडुंडवारा के पीजी कॉलेज में स्नातक की शिक्षा हासिल की।बचपन से ही फिल्मी शौक रखने वाले विनोद ने अपनी जिंदगी को यादगार व्यक्तित्व बनाने के लिए माया नगरी मुंबई में वर्ष 1986 में कदम रखा। बेहद शांत स्वभाव वाले विनोद बचपन से ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रशंसक रहे हैं।अपने सपनों को साकार करने हेतु विनोद ने मायानगरी में दिन रात कड़ी मेहनत कर सर्वप्रथम सहायक निर्देशक के तौर पर तकरीबन 16 फिल्मों में अपनी कार्य कुशलता का परिचय दिया।जाने-माने फिल्मकार मुकुल एस आनंद, डेविड धवन, शशि लाल नायर, मजहर खान  व ए मुत्थू जैसे तमाम दिग्गजों के साथ कार्य कर विनोद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी विनोद अपने जीवन में एक कलाकार बनना चाहते थे परंतु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। और ईश्वर ने आज उन्हें वह शक्ति प्रदान की है जो आज वह किसी को भी रातों रात कलाकार बना सकते हैं। विनोद का मानना है कि ऑनेस्टी और हार्ड वर्क ही व्यक्ति को एक दिन उसकी मंजिल अवश्य दिलाता है। इतना ही नहीं विनोद को अपने गृह जनपद एटा कासगंज की उभरती प्रतिभाओं के प्रति भी भरपूर सहानुभूति है। वह चाहते हैं कि अगर उनके क्षेत्र की कोई भी प्रतिभा जिसमें अभिनय करने की अपार क्षमता रहेगी तो वह उसे अवश्य अवसर देंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘गुजरात भवन’ में वह सबकुछ होगा, जिसे दर्शक बड़े चाव से देखता हैः धर्मेश मेहता
Next Article “सुमिरन से  सुख होय” श्रीमातुश्री संभागार के लोकार्पण एवं गुरूनानक जयंती पर विशेष कार्यक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सलमान खान की कामयाबी कोई सरप्राइज नहीं, पिता सलीम खान ने पहले ही की थी भविष्यवाणी
entertainment
April 30, 2026
संजय मोहिते बने बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
state
April 30, 2026
प्राइम वीडियो की आगामी सीरीज़ लुख्खे का ट्रेलर रिलीज़, रैप, क्राइम और स्टाइलिश एक्शन का अनोखा मेल
entertainment
April 30, 2026
जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक स्पष्ट नहींः कांग्रेस
national
April 30, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?