मुंबई:टाइगर श्राफ आने वाली फिल्म ‘गणपत’ में नुपूर सैनन और नोरा फतेही के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं।
टाइगर श्रॉफ फिल्म ‘गणपत’ में काम करने जा रहे हैं। फिल्म में वह बॉक्सर का किरदार निभाएंगे। मुंबई की पृष्ठभूमि में बन रही ऐसी फिल्म और ऐसा किरदार टाइगर ने पहले कभी नहीं निभाया है और उनका यह अंदाज फैन्स को जरूर पसंद आएगा। टाइगर ने बॉक्सर के रोल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2022 में रिलीज की जाएगी।
चर्चा है कि फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर के अपोजिट नुपूर सैनन और नोरा फतेही काम करती नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इनके नाम फाइनल नहीं किए गए हैं। एक्ट्रेस बदलीं भी जा सकती हैं। कर चुके हैं।’