मेष:आज आर्थिक कारणों से मनकी इच्छा अधूरी रहेंगी। कार्य व्यवसाय में भी विचारे कार्य धनाभाव के चलते अधूरे रहेंगे। परिश्रम मध्यान तक व्यर्थ होता दिखेगा लेकिन संध्या बाद अकस्मात धन लाभ होने से राहत मिलेगी। आरोग्य मानसिक चिन्ता को छोड़ ठीक ही रहेगा।
वृष:आज धन लाभ अवश्य ही होगा लेकिन सहकर्मियों को परेशान करने के बाद ही। नौकरी वाले लोग भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे इस कारण अधिकारियो से कहा सुनी हो सकती है। परिजन आपके बिगड़े कार्यो को सुधारने में सहयोग करेंगे। ठंडी वस्तुओ से परहेज करें।
मिथुन:आप अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहेंगे । धन की आमद आज निश्चित रूप से होगी पर घरेलु एवं व्यर्थ के खर्च अकस्मात आने से बचत नही कर सकेंगे। घर मे किसी न किसी के बीमार होने से वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा। यात्रा अंत समय मे निरस्त करनी पड़ेगी।
कर्क:आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा आज आप अपने आचरण में सुधार लाएंगे इसके सार्वजिक क्षेत्र से वाहवाही मिलेगी स्वयं के साथ परिजनों का मान भी बढायेंगे लेकिन मित्र मंडली में ज्यादा समय ना बैठे अन्यथा परिणाम इसके एक दम विपरीत हो सकते है।
सिंह:आज सहकर्मी मनमाना व्यवहार करेंगे जिससे अधिकांश कार्य स्वय के बल पर ही करने पड़ेंगे। धन संबंधित समस्या कुछ हद तक सुलझेगी उधारी के व्यवहार ना चाहकर भी बनाने पड़ेंगे। परिवार में आंतरिक मतभेद रहेंगे लेकिन दर्शाएंगे नही। सेहत में थोड़ा बहुत विकार आएगा।
कन्या:आज मौज शौक एवं अन्य खर्च अधिक रहने से पहले जमा की पूंजी भी खर्च हो जाएगी। दिखावे से बचें अन्यथा बाद में आर्थिक उलझने बढ़ेंगी। घरेलू वातावरण आनदमय रहेगा किसी को व्यर्थ में न टोके अन्यथा तकरार हो सकती है। सेहत लगभग ठीक ही रहेगी।
तुला:आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। दिन के आरंभ में शरीर मे दर्द अथवा अन्य छोटी मोटी समस्या रहेगी लेकिन धीरे धीरे सुधार आने लगेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता बढ़ेगी इसकी तुलना में सुविधा कम रहने से परेशानी होगी फिर भी पुराने व्यवहारों की सहायता से आर्थिक मार्ग खुलेंगे।
वृश्चिक:आज धन लाभ की आशा रख सकते है। लोग आर्थिक मामले टालने के प्रयास करेंगे फिर भी धर्य धारण करें आने वाला समय हर तरह से अनुकूल रहेगा। धन को लेकर किसी से बहस में ना पड़े आज स्वाभाविक रूप से ही आवश्यकता अनुसार हो जाएगा।
धनु:कार्य क्षेत्र पर दिन के पूर्वार्ध में लाभ की संभावना बनेगी आज लापरवाही करने पर आपको मिलने वाला सौदा किसी प्रतिद्वन्दी को मिल सकता है सतर्क रहें। दोपहर बाद कुछ कार्यो में हानि होगी लेकिन घबराये नही जोखिम के बिना आज लाभ कमाना संभव नही।
मकर:लेकिन होगा संध्या के आस-पास ही संध्या बाद अनुकूलता आने लगेगी अकस्मात धन लाभ होगा अथवा होनी की संभावना पक्की होगी। महिलाए पैतृक बातो को बढ़ा चढ़ाकर पेश करेंगी। सर्दी जुखाम से सेहत नरम बनेगी।सेहत और परिवार में कुछ ना कुछ कमी लगी रहेगी।
कुंभ:आज आपका मन व्यर्थ के कार्यो में रहने के कारण अपने उद्देश्य से भटक सकते है। बुद्धि विवेक रहने के बाद भी स्वार्थ सिद्धि के लिये निषेधात्मक कार्य करने से भी परहेज नही करेगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को पूर्ण करने में मध्यान निकल जायेगा धन लाभ के लिये जल्दबाजी न करें।
मीन:आज नौकरी वालो को भागदौड़ का आशाजनक परिणाम मिल सकेगा। विरोधी वर्ग शांत रहेंगे लेकिन सांध्य के आसपास किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों पर तकरार होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग एवं बच्चे एक मत रहेंगे। कामना पूर्ति ना होने पर क्रोध में अनाप शनाप बोलेंगे।