मुम्बई। तेरापंथ महिला मंडल नेरुल द्वारा पहली बार डिजिटल माध्यम से पर्युषण पर्व का भव्य आयोजन। नेरूल महिला मंडल द्वारा पर्यूषण पर्व में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन झूम एवं फेसबुक लाइव द्वारा रखा गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संयोजीका मनीषा चंडालिया, सहसंयोजिका आशा सोनी, कविता सिंघवी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
आध्यात्मिक हाउजी, गीतिका प्रतियोगिता ,कौन बनेगा ज्ञान पति, आध्यात्मिक क्रिकेट, आध्यात्मिक अंताक्षरी, ज्ञानशाला की प्रस्तुति, कन्या मंडल की प्रस्तुति प् सामूहिक प्रतिक्रमण, क्षमा याचना एवं तपस्वीये की अनुमोदना का कार्यक्रम रखे गए। रोज नए नए कार्यक्रमों में नेरूल के सभी परिवारों को ताप, स्वाध्याय से जुड़ा और सभी ने इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष एवं कल्याण परिषद संयोजक संदीप जी कोठारी, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद उपाध्यक्ष महेशजी बाफना, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य निर्मलाजी चंडालिया, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्रीजी कच्छारा मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा, कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी एवं उनकी टीम से अनीता जी सियाल, हेमाजी बाफना, मुंबई ज्ञानशाला आंचलिक संयोजिका सुमनजी चपलोत, अनीताजी परमार की गरिमामय उपस्थिति रही और उन्होंने अपने वक्तव्य से नेरुल महिला मंडल को ऐसे ही उत्तरोत्तर प्रगति करे यह शुभकामना दी।
उपासक निर्मल जी गुंन्देचा, उपासिका वीणाजी मेहता द्वारा पर्यूषण पर्व के दिनों का महत्व छोटी-छोटी जानकारियां द्वारा समझाया गया। पूरे तेरापंथ समाज का बहुत अच्छा सहयोग मिला
महिला मंडल नेरुल ने किया डिजिटल माध्यम से पर्युषण पर्व का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment