मुंबई:शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज बीएसई 151 अंक और निफ्टी 43 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। बीएसई दिनभर के ट्रेडिंग के दौरान 466.11 अंक ऊपर और निफ्टी 126.8 अंक ऊपर जाने में कामयाब रहा। बाजार में आज बैंकिंग स्टॉक्स में शानदार रैली रही। इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर में क्रमश: 12 फीसदी और 7 फीसदी की तेजी रही।
कारोबार के अंत में बीएसई 353.84 अंक या 0.90% ऊपर 39,467.31 पर और निफ्टी 96.00 पॉइंट या 0.83% ऊपर 11,655.25 पर बंद हुआ। आज इंडसइंड बैंक के शेयर में 12% से ज्यादा का उछाल रहा। इससे पहले गुरुवार को बीएसई 39.55 अंक ऊपर 39,113.47 पर और निफ्टी 9.65 पॉइंट ऊपर 11,559.25 पर बंद हुआ था।
आज के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स
कंपनी | LTP | बढ़त | बढ़त (%) |
इंडसइंड बैंक | 679.05 | 73.20 | 12.08 |
एक्सिस बैंक | 510.30 | 37.25 | 7.87 |
यूपीएल | 520.25 | 23.50 | 4.73 |
एसबीआई | 225.40 | 9.75 | 4.52 |
आईसीआईसीआई बैंक | 409.45 | 17.25 | 4.40 |
बीएसई पर करीब 52 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
- बीएसई का मार्केट कैप 158 लाख करोड़ रुपए रहा
- 3,065 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,275 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,614 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
- 159 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
- 367 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 254 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों गिरावट देखने को मिली। हालांकि अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 160.35 अंक ऊपर 28,492.30 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 45.78 अंक नीचे 11,926.20 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.17 फीसदी बढ़त के साथ 5.82 पॉइंट ऊपर 3,484.55 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51 फीसदी बढ़त के साथ 16.93 अंक ऊपर 3,365.61 पर बंद हुआ था। वहीं यूके, जर्मनी और फ्रांस के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33,84,575 हो गई है। इनमें 7,39,248 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 25,83,063 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 61,694 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 24,625,149 हो चुकी है। इनमें 835,627 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 184,796 हो चुकी है।