मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मण्डल मुंबई की संगोष्ठी अध्यक्ष भाग्यश्रीजी कच्छारा की अध्यक्षता में भांडुप तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। सर्वप्रथम सहमंत्री सरोजजी सिंघवी ने संगोष्ठी की शुभ शुरुआत महाप्रज्ञ अष्टकम द्वारा की। श्रीमती भगवतीदेवी हिरण ने सभी का स्वागत किया। मंत्री स्वीटी जी लोढ़ा ने गत मिनिट्स का वाचन किया।
अध्यक्षा श्रीमती भाग्यश्रीजी कच्छारा ने विगत कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मुंबई महिलामण्डल उपाध्यक्ष तरूणाजी बोहरा के महामंत्री बनने पर उपाध्यक्ष पद से उनके त्यागपत्र देने के बाद उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुशीला जी सिंघवी ( वाशी) की घोषणा की। तथा मुंबई महिलामण्डल का स्नेह सम्मेलन 7 जनवरी 2020 को रखा गया हे उस विषय पर चर्चा की गई। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 2023 में गुरुदेव के पदार्पण पर हर क्षेत्र को तैयारी में जोड़ना व संगठन मजबूत बनाने का प्रयास ।
सम्मेलन की सफलता के लिये कमिठी का गठन किया गया। सम्मेलन पनवेल से आगे रामसेठ ठाकुर फार्महाउस में रखा गया है। जिसमे विरार से लेकर दक्षिण मुंबई, थाणा से डोम्बीवली, नवी मुंबई, उरण, सभी क्षेत्रों की बहिनों की अच्छी उपस्थिति रहे इसके लिये मुंबई महिलामण्डल ने अलग अलग क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था की है। सभी कार्यसमिति की बहिने सम्मेलन की व्यवस्था में अपना योगदान दे रही है।
केंद्र से निर्देशित सदस्य गणना का एजेंडा रखा गया । जिसमें मुंबई के सभी क्षेत्रों से बहिनों को डायरेक्ट मुंबई से जोड़ने की बात रखी।
इस मीटिंग में अभातेमम के निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा, ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, पूर्वाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया, श्रीमती सुनीताजी परमार,श्रीमती कांताजी तातेड़, श्रीमती सुमनजी बच्छावत, श्रीमती निर्मलाजी चंडालिया, श्रीमती भारतीजी सेठिया, श्रीमती जयश्री जी बड़ाला, उपाध्यक्ष रचनाजी हिरण, सहमंत्री गीतांजलिजी बोथरा, कोषाध्यक्ष चंदाजी कोठारी, कांताजी डूंगरवाल, अल्काजी मेहता एवं सभी कार्यकारिणी बहिनों की अच्छी उपस्थिति रही। भांडुप महिलामण्डल द्वारा आथित्य सत्कार किया गया।
भांडुप में तेरापंथ महिला मण्डल मुंबई की संगोष्ठी सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment