राजकुमार गौतम/बस्ती (यूपी)। 73वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में 15 अगस्त को मैनहिया में स्थित मदरसे पर झंडारोहण किया गया। झंडारोहण वरिष्ठ नागरिक शोहरत खां ने किया जिसके उपरांत लोगों में मिठाइयां बांटी गई तथा हिंदुस्तान जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे, वीर अब्दुल हमीद अमर रहे, भीमराव अंबेडकर अमर रहे, सरदार पटेल अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे, सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के किनारे लगाए गए।
सुरभि सलोनी से हुई बातचीत में साबिर खान ने कहा कि आज से ठीक 73 वर्ष पूर्व, हमे आजादी मिली थी, देश की आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है, हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है, स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता, स्वतंत्रता सेनानियों के प्रयासों के कारण ही आज हम आजाद हैं, स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज से भारत की आजादी को दर्शाता है बल्कि यह इस देश की शक्ति को भी दिखाता है। हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाइयां लड़ी और उसके बाद जाकर 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली, तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है, देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त, और कई दूसरे क्षेत्रों में विकास कर रहा है जोकि बिना आजादी के संभव नहीं था। परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत है। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत सक्रिय रुप से भागीदार है। आज भारत का गौरव विश्व में और भी ऊंचा हो गया है। भारत में उद्योग बढ़ रहा है और दुनिया भर की कंपनी यहां निवेश कर रही हैं, शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने नई उचाइयों को छुआ हैं। भारत के छात्र विश्वभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं, देश के वैज्ञानिकों की महनत के चलते आज हमने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, चंद्रयान 2 इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। ऐसे में देश के हर नागरिक को देश की प्रगति को ध्यान में रखकर काम करते रहना चाहिए, क्योंकि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां भारत को अभी मजबूत होने की जरूरत है, आज हमारे देश की सरकार के पास रोजगार पैदा करने की चुनौती है, ऐसे में हमें एकजुट होकर देश की उन्नति के लिए काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में अनेक लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें कमर हुसैन, अली ख़ान, साबिर खान, स्फाक अहमद, गुड्डू खान, ताजू खान, मोईन खान, समीर खान, अल्तमस खान, सुफियान खान, नासिर खान, नोमान खान, बाबर खान, इरफान खान, सदरू खान आदि काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
मदरसे में शान से फहरा तिरंगा, वरिष्ठ नागरिक शोहरत खां ने किया झंडारोहण
Leave a comment
Leave a comment