मुम्बई: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल मुम्बई के 38 वे वार्षिक अधिवेशन जयघोष में महिला मंडल डोम्बिवली को 2017 -19 के बीच किये गए सराहनीय कार्यो का मूल्यांकन करते हुए मुम्बई महिला मंडल ने सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल चल ट्राफी के ख़िताब से नवाजा। साथ ही सर्वश्रेठ संयोजिका का ख़िताब भी डोम्बिवली महिला मंडल की पूर्व संयोजिका सरोज सिंघवी को मिला। यही नही अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल में सर्वश्रेष्ठ नारीलोक विचार में डोंबिवली का द्वितीय स्थान, कविता संचेती जैन विधा भाग 2 में पुरे भारत में द्वितीय स्थान नम्रता परमार, सर्वश्रेष्ठ कन्या मंडल डोंबिवली एवं श्रेष्ठ कन्यामंडल प्रभारी जूली मेहता को मिला। साथ ही सबसे अत्यधिक 3308 डेंटल चेकअप पर सम्मान ट्राफ़ी भी प्रदान की गई। यही नही
नवपल्लव आयोजन अवार्ड, स्टार कार्यकर्ता नवपल्लव कार्यशाला लीला पटवारी, सुधा सियाल, स्टार कार्यकर्ता सृजन कार्यशाला सरोज सिंघवी, झाँकी प्रस्तुतीकरण द्वितिय डोबिंवली महिला मंडल, कन्या मंडल आध्यात्मिक विजेता साक्षी कोठारी, जिनल टुकलिया, ईशीका कोठारी Best Valentine Area डोंबिवली, Slogan Competition प्रथम – प्रेक्षा बडाला, Selfie Competition प्रथम – प्रेक्षा बडाला, Essay Competition प्रथम-हिनल बाफना इस तरह पुरे मुंबई में डोंबिवली महिला मंडल एवं कन्यामंडल ने एक अलग पहचान बनाई।
सरोज सिंघवी का कहना है कि मैं मुंबई महिला मंडल का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूँ साथ ही सभी पुर्व संयोजिका, सहसंयोजिकाओ के श्रम से व सभी मार्गदर्शिका बहनों के आर्शिवाद से मंडल की एक एक बहन के सहयोग से व हमारी टिम सहसंयोजिका पिंकी परमार, रश्मी बड़ाला, कोषाध्यक्ष रेखा मादरेचा, सह कोषाध्यक्ष कुसुम बडाला व कन्यामंडल टिम सहप्रभारी करिश्मा कोठारी, सहसंयोजिका किंजल डांगी व पुरा कन्यामंडल सभी के विशेष योगदान से हमें यह सम्मान मिला। बरहराल मुम्बई महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा जयश्री बडाला एवं मंत्री श्वेता सुराणा के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में मुम्बई महिला मंडल की नई अध्यक्षा के तौर पर भाग्यश्री कच्छारा को सर्वसम्मति से चुना गया।
डोंबीवली महिला मंडल को मिला सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल का ख़िताब
Leave a comment
Leave a comment