बस्ती। समाजवादी युवा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन ऋषि यादव ने बस्ती से जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजकुमार यादव को दी है। राजकुमार यादव एपीएन महाविद्यालय के पूर्व छात्र नेता भी रह चुके हैं। राजकुमार यादव के अध्यक्ष चुने जाने पर समाजवादी पार्टी में उत्साह का माहौल बना हुआ है। उनकी नियुक्ति के बाद उनके आवास पर पहुंचकर उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में डॉक्टर दलवीर यादव, डॉक्टर अमित शर्मा, प्रदीप कुमार यादव, बृज भूषण त्रिपाठी, रामकेश यादव, अनिल कुमार पांडे, आत्मा प्रसाद यादव, दुर्गेश यादव, गोविंद कुमार, काजू मिश्रा, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल थे।