मुंबई। साध्वी श्री अणिमा श्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी ठाणा 7 का कालबादेवी महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में साढ़े छह महीने के प्रवास एवं सफलतम ऐतिहासिक चातुर्मास की परिसम्पन्नता पर दक्षिण मुंबई समाज द्वारा मंगलभावना का नयनाभिराम कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में सम्पूर्ण मुम्बई की विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारी , कार्यकर्ता , वरिष्ठ श्रावक उपस्थित हुए एवं मंगलकामना व्यक्त की। अभातेयुप एवं अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
साध्वी श्री अणिमा श्री ने अपने प्रेरणादायी उदबोधन में कहा आज मै सर्वप्रथम पूज्य श्री के चरणों मे कृतज्ञता का अर्ध्य समर्पित कर रही हूं। आप श्री की कृपा दृष्टि से हमारा दक्षिण मुंबई का प्रवास सुखाद , आनन्दप्रदायक एवं उपलब्धिपूर्ण रहा। दक्षिण मुंबई के साथ साथ सम्पूर्ण मुंबई के श्रावक श्राविकाओं ने हमारे प्रवास चातुर्मास का अच्छा लाभ उठाया है। साध्वी मंगलप्रज्ञा जी , साध्वी कर्णिका श्रीजी , साध्वी सुधाप्रभाजी , साध्वी स्मतव्यशाजी एवं मैत्रीप्रभा के श्रम सिकरो से अध्यात्म के शतदल रिवले मै सबको साधुवाद देती हूं। आचार्य महाप्रज्ञ विधा निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया उनकी टीम , तेयुप , महिला मंडल दक्षिण मुंबई का कार्यक्रम कि सफलता में सराहनीय योगदान रहा है। मैं सबके अध्यात्म विकास की मंगलकामना करती हूं। अठारह जुलाई को आपने छः साध्वियों का स्वागत किया आज सात साध्वियों का मंगलभावना समारोह मना रहे है। पूज्य प्रवर ने महती कृपा कर डूंगरगढ़ सेवा केन्द्र से साध्वी श्री ऋजु प्रज्ञाजी एवं साध्वी श्री श्रेयसप्रभाजी एक महीने मुम्बई प्रवास के बाद अहमदाबाद पधार गए। साध्वी ऋजुप्रज्ञा जी अभी हमारे पास स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रही है। इस लिए आप आज सात का मंगलभावना समारोह मना रहे है। हम यही मंगलकामना करते है कि श्रावक समाज अध्यात्म के शिखर पर आरोहण के लिए गतिमान रहे। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा ने मंगल प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा हमारे जीवन के दो पक्ष है, आध्यात्मिक एवं भौतिक । आज भौतिकता का पडला भारी होता जा रहा है, जो व्यक्ति को तनाव ग्रस्त बना रहा है। हमारा पुरुषार्थ आध्यात्मिक शक्तियों को जागृत करने में लगे। पुरुषार्थ जीवन के लिए संजीवनी बूटी है। जिस प्रकार बून्द बून्द से घड़ा भारत है, उसी तरह निरन्तर श्रमशील रहने वाला व्यक्ति अन्तोगत्वा लक्षित मंजिल को प्राप्त कर लेता है। साधु संत मंजिल तक पहुंचने के सोपान बताते है। चातुर्मास में साध्वी श्रीजी ने जीवन निर्माण के जिन सूत्रों की चर्चा की उन पर चलकर जीवन को शानदार , चमकदार एवं आबदार बनाए।
साध्वी सुधाप्रभाजी एवं साध्वी मैत्रीप्रभा ने मंगल संगान के साथ साताक़री क्षेत्र एवं साताक़री लोगो की भावना की सुंदर प्रस्तुति दी। आचार्य महाप्रज्ञ विधा निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, ने कहा हम सौभाग्य शाली है कि हमे धर्मसंघ की प्रख्यात एवं विशिष्ट साध्वी श्रीजी का चातुर्मास प्राप्त हुआ। साध्वी श्री अणिमा श्रीजी की प्रवचनशैली , सौम्य व्यवहार , श्रावक समाज की सार संभाल की बेजोड़ कला है। आपके तेजस्वी आभामण्डल में बैठकर मन को सुकुन की अनुभूति होती है। साध्वी श्री मंगलप्रज्ञा जी की प्रबुद्धता ,चिंतन विजन अद्भुत है। स्कूल विकास में आपका चिंतन कार्यकारी बना है। सभी साध्वियां एक से बढ़कर एक है। मै इसको विलक्षण सिंघाड़ा कह सकता हूं। सेवा भावना भी गजब की है। साध्वी ऋजु प्रज्ञाजी जिस अवस्था मे यहां आई थी। आज उनको देखकर लगता है कि पूज्यश्री की कृपा एवं साध्वियों की लगाव सेवा का परिणाम है।
साध्वी श्री ऋजुप्रज्ञाजी ने कार्यक्रम के पश्चात अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा मैं परम पूज्य गुरुदेव के चरणों मे कृतज्ञता ज्ञापित करती हूं कि आपने मुझे चिकित्सा हेतु मुम्बई में साध्वी श्री अणिमा श्रीजी एवं साध्वी मंगलप्रज्ञा के पास भिजवाया । साध्वी श्रीजी ने जिस अहोभाव के साथ सेवा की है, उसे देखकर म गदगद हू । मेरे पास बताने के लिए शब्द नही है। मुझे तो ऐसा लगता है मानो मैं साध्वी भाग्यवती के सिंघाड़े में ही बैठी हूं। चारो साध्वियों ने मेरी लगाव भाव से विशिष्ट सेवा की है। उसी की बदौलत मै स्वस्थता की अनुभूति कर रही हूं । मेरे संसार पक्षी परिवार ने भी अच्छा दायित्व निभाया है। तेरापंथी सभा मुंबई के वरिष्ठ श्रावक नवरत्न गन्ना, मंत्री विजय पटवारी, फाउंडेशन मंत्री सुमेर मल सुराणा, स्कूल चेयरमैन एस. के जैन, भारत जैन महामंडल उपाध्यक्ष बाबुलाल बाफना, मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला, अणुव्रत समिति मुम्बई अध्यक्ष रमेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, वरिष्ठ श्रावक जगदीश उमरिया, राजकुमार चपलोत, सभा चिकित्सा प्रभारी कुलदीप बैद, तेयुप अध्यक्ष रवि डोसी, संगठन मंत्री राहुल मेहता, ताराचन्द बरलोटा, मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़, अखिल भारतीय तेरापन्थ महिला मंडल प्रेमलता सिसोदिया, कल्पा वकीलवाला, दिनेश धाकड़, अशोक रेखा बरलोटा, महावीर ढेलडिय़ा, सुरेश निमजा, एलफिंस्टन दादर तेयुप मंत्री कमलेश भंसाली , सायन कोलीवाड़ा तेयुप अध्यक्ष भरत मेहता, बांद्रा तेयुप अध्यक्ष हितेश बोहरा, कांदिवली तेयुप मंत्री अशोक कोठारी, भावना , वंदना वागरेचा, निसिका ढेलडिय़ा, नीतिक्षा ढेलडिय़ा, मेनिका डागलिया, मानखुर्द से यशवंत बफना, ने भावपूर्ण भावो से साध्वी वृन्द के प्रति मंगलभावना व्यक्त की। ज्ञानशाला के बच्चो ने भावपूर्ण सुंदर प्रस्तुति के साथ सभी साध्वियों के गुणों व्याखनवीत करते हुए परिषद को भाव विभोर कर दिया। महिला मंडल ने सुंदर विदाई गीत की अति सुंदर प्रस्तुति दी। सभा पूर्व कार्याध्यक्ष मनोहर गोखरू, धारावी सभा मंत्री अशोक धाकड़, पूजा डोसी, चेतना मेहता, ने अपने सुंदर विचारों की प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर विनोद डागलिया, प्रमोद डांगी, नरेश चपलोत, महेश बफना, सुमेरचंद सुराणा, सुरेश डागलिया,कुंदन धाकड़,इंदरमल धाकड़,मूलचंद वागरेचा,मीठालाल शिशोदिया,रमेश मेहता,प्रदीप ओस्तवाल,सुरेश बापना,नरेंद्र पोरवाल, नवरत्न दुगड़, पवन बोलिया,अनिल लोढा,मुकेश धाकड़,पंकज सुराणा,पुरन चपलोत,धनपत बैद, अशोक बरलोटा, विनोद बरलोटा,चंद्रप्रकाश मादरेचा,सुनिल इटोदिया, चुनीलाल सिंघवी, भवरलाल डागलिया,मनहोर डागलिया,महेंद्र डागलिया,सुरेश एन डागलिया, कुलदीप बैद, विजय श्री डागलिया, रेणु बोलिया,मोनिका सिंघवी, रेखा बरलोटा, वंदना वागरेचा,लतिका डागलिया, शर्मिला धाकड़, मालविका वकील वाला, पूजा राठौड़, जयश्री धाकड़,मीना देवी सुराणा,पुष्पा धाकड़,विमला कोठारी,अंजू कोठारी,रखी सालेचा, छनक कच्छारा,महक ओस्तवाल,विधि जैन,क्रीशा जैन, मेहेर डागलिया, सौमिक कच्छारा,सक्षम सिंघवी,तन्वी जैन विशेष उपस्थित थे। मंच का कुशल संचालन देवेंद्र डागलिया ने किया। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी
दक्षिण मुंबई में मंगल भावना समारोह का भव्य आयोजन
Leave a comment
Leave a comment