मुंबई। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ कांदिवली महिला मंडल ने मकर संक्रांति के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन 16 जनवरी को समायोजन किया गया। सर्वप्रथम कांदिवली महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। मकर संक्रांति के दिन लाखों लाखों पशु पक्षी के जीवन पर मृत्युरुपी खतरा मंडराने लगता है बच्चों एवं बड़ों को पतंग न उड़ाने की प्रेरणा देकर पक्षियों की जान बच सकती हैं, इसलिए कांदिवली महिला मंडल ने पक्षी बचाओ जीवन बचाओ टॉपिक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी बहनों ने बड़े उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया उसमें
प्रथम स्थान – विमला जी दुग्गड , द्वितीय स्थान- दर्शना बोहरा ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पश्चात हाउजी का आयोजन किया उसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। तिल गुड़ पर मनोरंजन गेम्स का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम विमला दुग्गड एवं द्वितीय सुशीला कोठारी विजेता रहीं। सभी बहनों ने लाल साड़ी में सुसज्जित होकर कार्यक्रम को चार चांद लगाए। सहसंयोजिका दर्शना बोहरा ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया ।प्रतियोगिता के निर्णायक निर्मलाजी नौलखा रहे निशा दुग्गड ने मनोरंजन गेम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मुंबई कन्या मंडल सह प्रभारी प्रीति बोथरा ,कांदिवली सहसंयोजिका संगीता कुमठ, प्रेमलता बाफना ,प्रतिमा पिंचा, पुष्पाजी बोहरा, सुशीला कोठारी आदि 20 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में कांदिवली महिला मंडल का विविध आयोजन
Leave a comment
Leave a comment