कांदिवली। आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आज 15 अगस्त 2023 को प्रात: 7.30 बजे महिला मंडल के तत्वावधान में कन्या सुरक्षा स्तंभ अशोक नगर कांदिवली ईस्ट में हमारे लोकप्रिय नगर सेवक श्री सागर सिंह जी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी को देश की समृद्धि में योगदान देने की प्रेरणा दी। महिला मंडल के पदाधिकारियो ने देश की उन्नति एवं समृद्धि की कामना कर सभी का आभार प्रकट किया।
तत्पश्चात सभी ने तेरापंथ भवन कांदिवली में पहुँच कर आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वीश्री विध्यावती जी द्वितीय तथा सहवर्ती साध्वियों के दर्शन किये। तदुपरांत साध्वी वृन्द के पावन सान्निध्य में प्रातः 8:30 बजे राष्ट्रगान के साथ तुलसी महाप्रज्ञ फाऊंडेशन के अध्यक्ष श्री विनोद जी बोहरा ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में तुलसी महाप्रज्ञ फाऊंडेशन के अध्यक्ष श्री विनोद जी बोहरा, महामंत्री मनीष जी कोठारी, सभाअध्यक्ष श्री पारसमल जी दुग्गड, तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष श्री नवनीत जी कच्छारा, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती विभा जी श्रीश्रीमाल ने शहीदों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रंद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात सभी ने साध्वी श्री से मंगल पाठ का श्रवण तथा अल्पाहार कर गुरुदेव के प्रवचन हेतु बसो द्वारा नंदनवन की ओर प्रस्थान किया। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा , तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल कांदिवली, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ कन्या मंडल के पदाधिकारियो तथा कार्यकताओं (लगभग 140 से 150) की गरिमामय उपस्थित से समारोह में चार चाँद लग गये।
कांदिवली महिला मंडल ने किया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एवं झंडारोहण का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment