मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वाधान में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ कन्या मंडल मुंबई की “राइजिंग हाई टच थ स्काई ” की द्वितीय कार्यशाला” दिनांक 30 जुलाई 2023 नंदनवन में हुई। कार्यशाला का विषय रहा “व्हेयर विल आई गो व्हेन आई डाई “जिनकी स्पीकर रहे साध्वी बंदना श्रीजी।
साध्वीप्रमुखाश्री जी ने कन्याओं को प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया। साध्वीश्री बंदनाश्री जी ने चार गति के बारे में बताया और कैसे हर जीव अपने पुरुषार्थ व कर्मों के कारण कौन सी गति में जन्म ले सकता है , प्लान योर ट्रिप इस सब्जेक्ट को लेकर उन्होंने चार गति की यात्रा बताई। सभी कन्याओं की जिज्ञासाओ का समाधान किया। साध्वी प्रमुखा श्री जी के सानिध्य में कन्याओं ने कार्यशाला का फीडबैक दिया। कन्या मंडल संयोजिका काजल मादरेचा ने नवगठित कमिटी मेंबर्स का नाम उल्लेख किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ कन्या मंडल के अधिवेशन में प्राप्त मुंबई कन्या मंडल पुरस्कारों का विभिन्न श्रेणी में प्राप्त नारी लोक एक्टिविटीज में कन्याओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यशाला में उपस्थिति रही मुंबई उपाध्यक्षा श्रीमती तरुणा जी बोहरा जिन्होंने कन्याओं को कार्यशाला में अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए मोटिवेट किया। कन्या मंडल प्रभारी मधु जी बाफना और कन्या मंडल सहसंयोजिका नेहा सोलंकी के साथ कन्या मंडल सह संयोजिका निकिता चौहान ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। 140 कन्याओं की उपस्थिति रही। यह जानकारी मुंबई महिला मंडल प्रचार प्रसार मंत्री इन्द्रा चंडालिया ने दी।
नंदनवन में तेरापंथ कन्या मंडल की कार्यशाला संपन्न
Leave a comment
Leave a comment