बोइसर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में बोईसर कन्या मंडल ने 2023_25 का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 20जुलाई 2023 को जैन संस्कार विधि से समता भवन में आयोजित किया कार्यक्रम का शुभारम नमस्कार महामंत्र से किया।
मंगलाचरण कन्या मंडल ने किया एवं स्वागत भाषण पूर्व मंत्री ललिता जी किया। संस्कारक विनोद चत्रावत ने पूरे जैन विधि संस्कार से शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न करवाया।
निवर्तमान संयोजिका श्रद्धा खोखावत ने पदाधिकारी को शपथ ग्रहण करवाई। आभार संगीता जी चपलोत ने किया। संचालन प्रफुला चपलोत ने किया। कन्या मंडल संयोजिका हिनल बोराणा सह संयोजिका काजल राठोड़ कन्या मंडल प्रभारी, कांता सोलंकी सह प्रभारी संगीता चपलोत, महिला मंडल अध्यक्ष भावना खोखावात, मंत्री पोर्णिमा परमार और युवक परिषद् से अध्यक्ष और मंत्री एवं महिला मंडल और कन्या मंडल की अच्छी उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश पुखराज जी सोलंकी ने दी ।
बोईसर कन्या मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
Leave a comment
Leave a comment