भायंदर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम दि 9 जुलाई 2023 को पूज्य प्रवर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में नंदनवन परिसर में संपादित हुआ। तेरापंथ युवक परिषद भयंदर के नेतृत्व में भयंदर से 28 बच्चे,13 प्रशिक्षिकाए और 3 संयोजक के साथ में इस कार्यक्रम में भाग लिया। तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल भयंदर की उपस्थिति रही। मंत्र दीक्षा पाकर हम जीवन को सफल बनाएंगे जीवन को सफल बनाएंगे।
साध्वी वर्याजी ने बच्चों को Truthसत्य and illusionभ्रम के एवं 18पाप के बारे में संक्षिप्त में समझाया। मुनिश्री दिनेशकुमारजी स्वामी ने अमरकुमार की कथा के द्वारा नमस्कार महामंत्र का महत्व समझाया।
पुज्य प्रवर एकदशमास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रेरणा पाथेय बच्चों को मंत्र दीक्षा दिलाई। नित्य 21बार नमस्कार महामंत्र बोलने के लिए प्रेरित किया। नशा मुक्त जीवन और शाकाहारी जीवन जीने का संकल्प करवाया| नमस्कार महामंत्र या कोई पाठ बोलते समय हमेशा मुंह पर मुखवस्त्रीका एवं हाथ लगाकर बोलना चाहिए। बच्चों को धार्मिक संस्कार ज्ञानशाला से ही आते और जीवन में सफल होते हैं।
साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी ने बच्चों को बेस्ट ज्ञानार्थी कैसे बनना है तो बेस्ट शब्द से उनको अच्छे से समझाया। B-How to breath? E-How to eat? S-How to seat? T-How to think /talk?
बच्चों कों हमेशा पॉजिटिव रहना चाहिए।अगर यह बातें बच्चों में आ गई तो वह बेस्ट ज्ञानार्थी बन जाएंगे। सभी से हर्षोल्लास से मंत्र दीक्षा का प्रोग्राम मनाया।
तेयुप भायंदरः नंदनवन परिसर में हुआ मंत्रदीक्षा का कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment