राजाजीनगर। गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी का सपना घर-घर जगह जैन संस्कार विधि, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशित त्रि-आयामी सूत्र में संस्कार कै श्रेत्र में आगे बढ़ते हुए तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर द्वारा जन्मदिवस जैन संस्कार विधि से बसवेश्वरनगर में मनाया गया।
जैन संस्कार विधि का शुभारंभ पंच परमेष्ठी नमस्कार महामंत्र का सामूहिक रूप से उच्चारण करते हुए संस्कारक रनीत कोठारी ने जैन संस्कार विधि की महत्व बताते हुए, विभिन्न मंगल मंत्रोचार के उच्चारण से विधि को संपन्न करवाया। जन्मदिन तेयुप राजाजीनगर के कार्यकारिणी सदस्य श्री चेतन गांधी के सुपुत्र धिर गांधी का जन्म दिवस चेतन गांधी के निवास स्थान बसवेश्वरानगर में मनाया गया। संस्कारक को भेंट स्वरूप अगले एक साल के लिए आध्यात्मिक संकल्प लिये। इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना, तेयुप टी.दासरहल्ली अध्यक्ष देवीलाल गांधी, कमलेश चौरड़िया, जयंतीलाल गांधी, और गांधी परिवार,जैन संस्कार विधि के संयोजक सुनील सिंघवी एवं रवि चौधरी की रही उपस्थिति।
राजाजीनगर में जैन संस्कार विधि से जन्मोत्सव
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2023/07/RajajiNagar-13-07-1-860x484.jpg)
Leave a comment
Leave a comment