मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा घाटकोपर में सम्पन्न हुई। अणुव्रत गीत का संगान घाटकोपर तेयुप टीम द्वारा किया। अणुव्रत आचार संहिता का वाचन अनुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने किया।
अणुव्रत समिति सहमंत्री अंजू कोठारी ने गत मीटिंग का वाचन किया। महिका मादरेचा ने गीतिका की प्रस्तुति दी। स्वागत वक्तव्य अणुव्रत समिति अध्यक्ष कंचन सोनी ने दिया। मंत्री वनिता बापना ने प्रोजेक्टर के माध्यम से मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दो वर्षीय कार्यकाल में कार्यकर्ता का सम्मान किया गया।
वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष लतिका डागलिया ने रखा। ऑडिट रिपोर्ट की प्रस्तुति कैलाश बाफना ने दी। कंचन सोनी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में 2 वर्ष के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं अपनी कार्यकारणी निरस्त करने की घोषणा की। नरेंद्र तातेड़, अल्का मेहता, विनोद कोठारी, रमेश धोका, गणपत डागलिया, रमेश चौधरी, अनिल सोनी, विनोद बापना ने भावों की अभिव्यक्ति दी। चुनाव अधिकारी नरेंद्र तातेड़ एवं विमल सोनी ने चुनाव/ मनाव प्रक्रिया शुरू की। रोशन मेहता एवं विजय संचेती के नामांकन आए थे। चुनाव अधिकारी ने नरेंद्र तातेड़ ने रोशनलाल मेहता को वर्ष 2023-2025 के लिए अध्यक्ष मनोनयन की घोषणा की। कार्यक्रम में उपनगरों के सभी क्षेत्रों से अणुव्रत प्रेमी उपस्थित थे। – ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़।
अणुव्रत समिति मुम्बई AGM हुई सम्पन्न मेहता बने अध्यक्ष
Leave a comment
Leave a comment