मुंबई। जीतो मुंबई जोन के तत्वावधान में जीतो मुंबई के उपक्रम विदेश में अध्ययन पर केंद्रित कैरियर परामर्श कार्यक्रम (सीएफई) का सफल आयोजन रविवार 9 अप्रैल 2023, को घाटकोपर में किया गया। यह कार्यक्रम जीतो के घाटकोपर, नवी मुंबई और भायखला चैप्टर के सहयोग से मुंबई जोन की टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में ताराचंद गन्ना ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उसके बाद सीएफई मुंबई जोन के संयोजक बी.सी. जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तत्पश्चात मुख्य वक्ता और मुंबई जोन के सचिव डॉ. विनय जैन ने छात्रों से शिक्षा के क्षेत्र में अपने अनुभव और विशेषज्ञताओं को साझा करते हुए उन्हें सही दिशा देने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर घाटकोपर चैप्टर के अध्यक्ष धीरज मेहता, नवी मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष महावीर कोठारी और भायखला चैप्टर के मुख्य सचिव महेंद्र जैन ने भी अपने विचार साझा किए। सीएफई मुंबई जोन के सह-संयोजक योगेश चौधरी पहले सत्र के मॉडरेटर थे।
इस कार्यक्रम में योकेट के सह-संस्थापक सुमित जैन एवं राइज़ ग्लोबल की संस्थापक क्षमा जैन मार्गदर्शक थे। उन्होंने प्रमुख शैक्षिक स्थलों, छात्रवृत्ति कार्यक्रमों और विभिन्न अन्य विषयों से संबंधित कई विषयों पर छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्रों की जिज्ञासाओ का समाधान करते हुए इस इंटरैक्टिव सत्र को बेहतर बनाया। एचडीएफसी क्रेडिला के श्री स्वप्निल ने शैक्षिक ऋणों के बारे में जानकारी दी।
सत्र का संचालन सुश्री स्मृति जैन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्री भाविक सकारिया ने किया। कार्यक्रम में जीतो मुंबई जोन और चैप्टर के पदाधिकारियों सहित वाशी से रोशनलाल जैन, रौनक सुराणा, सुमित्रा छाजेड, राजकुमारी बोहरा ने भी हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में लगभग 300 लोगों की उपस्थिति रही। कुल मिलाकर, तीनों चैप्टरों द्वारा इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया और कार्यक्रताओं का सहयोग बेहद सराहनीय रहा।
जीतो मुंबई जोन एवम घाटकोपर, नवी मुंबई और भायखला चैप्टर ने किया विदेशों में अध्ययन हेतु कैरियर काउंसिंलग कार्यक्रम का सफल आयोजन
Leave a comment
Leave a comment