उधना। तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य प्रवर युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी अपने धवल सेना के साथ उधना की ओर गतिमान है। उधना की युवा शक्ति गुरु चरणों में उपस्थित होकर बड़ौदा से निकट बामनगांव के पास परिषद के सदस्यों ने गुरुदेव का 14 वा पटृॊत्सव एवं उधना प्रवास के बैनर के साथ नारा लगाकर गुरुदेव का अभिवादन किया। परम पूज्य गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। पूज्य गुरुदेव के प्रवास स्थल पर प्रवचन का विशेष लाभ लिया गुरुदेव के दर्शन सेवा में संपूर्ण युवा शक्ति उपस्थित हुई।
तेयुप अध्यक्ष सुनील चंडालिया ने परिषद की गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं पूरी टीम को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए श्री चरणों में निवेदन किया। परम पूज्य गुरुदेव ने मंगल आशीर्वचन मे उधना में तीन दिवसीय प्रवास, 2023 का मुंबई चातुर्मास, 2024 का सूरत चातुर्मास मे ज्यादा से ज्यादा आध्यात्मिक लाभ लेने के लिए प्रेरणा प्रदान की। उपस्थित सभी सदस्यों ने 2024 सूरत के चातुर्मास पूर्व उधना में ज्यादा से ज्यादा दिनों का प्रवास बक्साने के लिए श्री चरणों में निवेदन किया। उधना कन्या मंडल एवं उधना परिषद भजन मंडली प्रभारी मानव दुग्गड ने गीतिका प्रस्तुत की।
गुरुदेव से मंगल पाठ सुनाकर सभी ने आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मुख्य मुनी महावीर मुनी, दिनेश मुनी, कोमल मुनी, अभातेयुप के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक योगेश मुनि, TPF के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक रजनीश मुनी एवं अन्य चरित्रआत्माओ के दर्शन कर सेवा उपासना का लाभ लिया। आज के एक दिवसीय सेवा उपासना में उधना परिषद के 90 से अधिक युवको की उपस्थिति रही।
तेयुप उधना की युवाशक्ति गुरु चरणों में हुई उपस्थित
Leave a comment
Leave a comment