पुणे। पूना के औंध स्थित पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से अणुविभा उपाध्यक्ष श्री राजेश सुराणा, संग़ठन मंत्री श्री विनोद कोठारी, महाराष्ट्र राज्य प्रभारी श्री रमेश धोका, कार्यकारिणी सदस्य श्री उत्तमचन्द पगारिया, ACC महाराष्ट्र सह संयोजिका श्रीमती पुष्पा कटारिया ने सदभावना भेट की।
इस अवसर पर अणुव्रत आंदोलन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई व ACC प्रतियोगिता के बैनर का अनावरण किया। श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने आचार्य श्री तुलसी, आचार्य श्री महाप्रज्ञजी के साथ अपने संस्मरणों को याद करते हुए राजस्थान के राज्यपाल दायित्व के दरम्यान जयपुर, सरदारशहर में आयोजित अनेक कार्यकर्मो को ताजा किया। इस अवसर पर आपने अणुव्रत संकल्प पत्र को अपना समर्थन देते हुए संकल्प पत्र पर अपने हस्ताक्षर किए। करीब 35 मिनट चली यह भेंट बहुत ही फलदायक रही। इस कार्यक्रम हेतु पुष्पा कटारिया का सम्पर्क बहुत ही उपयोगी रहा।
पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल से अणुविभा पदाधिकारियों की भेट
Leave a comment
Leave a comment