वसई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में दिनांक 16 जुलाई 2022 शुक्रवार को तेरापंथ भवन, वसई में संगठन यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें आभातेयुप से पधारे कुलदीपजी कोठारी, मयंकजी धाकड़, अमित जी रांका द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं विजय गीत से हुई। तेयुप अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा ने पधारे हुए सभी पदाधिकारियों का एवं वसई समाज का स्वागत किया।
तत्पश्चात तेयुप मंत्री चंद्रदीप संचेती ने गत वर्ष किए हुए सभी कार्यों का ब्यौरा दिया एवं उन्होंने इस वर्ष अभातेयुप द्वारा निर्देशित सभी कार्य करने का भरोसा दिलाया। पधारे हुए सभी अभातेयुप क़े पदाधिकारियों ने सेवा संस्कार संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी, अमित जी रांका ने मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बारे में बताया। मयंक जी धाकड़ ने किशोर मण्डल अधिवेशन की जानकारी दी और किशोर मंडल के सभी आगामी आयामों क़े बारे में बताया। कुलदीप जी कोठारी ने आगामी तेयुप अधिवेशन के बारे में जानकारी दी और सी.पी.एस की कार्यशाला के बारे में बताया और सभी के जिज्ञासाओं का समाधान किया।
अभातेयुप पदाधिकारियों ने भगवतीलाल जी चौहान एवं मनोज जी मेहता के तपस्या की अनुमोदना की, उसके बाद वसई सभा अध्यक्ष प्रकाश जी संचेती ने भी अपने भाव रखें , साथ ही साध्वी श्री प्रज्ञा श्रीजी का सानिध्य मिला एवं उनके द्वारा परिषद को मंगल उद्बोधन मिला और अंतिम में उपाध्यक्ष विकास जी ईंटोदिया ने सभी का आभार ज्ञापन किया। वसई से तेयुप एवं किशोर मंडल के साथ ही सभा के पदाधिकारी एवं महिला मंडल, कन्या मंडल के सदस्यों की उपस्थिति रही। तेयुप और किशोर मण्डल से 52 मेंबर्स की उपस्थिति रही | कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज जी मेहता ने किया।
वसई में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा
Leave a comment
Leave a comment