चेन्नई:श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 16 मछुआरों को पकड़ लिया है। क्यू ब्रांच पुलिस के मुताबिक, सोमवार-मंगलवार को मध्यरात्रि दो बजे रामेश्वरम के दो मछुआरों और तीन नावों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ लिया गया है।
16 fishermen from Rameswaram, Tamil Nadu along with 3 boats apprehended by Sri Lankan Navy at 2am near Delft island: Q branch Police
— ANI (@ANI) February 8, 2022
बता दें कि कई बार इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें श्रीलंका की तरफ से इस तरह की कार्रवाई की गई है। तमिलनाडु सरकार ने भी एक बार केंद्र से मछुआरों को छुड़ाने के लिए श्रीलंका से बात करने का आग्रह किया था। श्रीलंका के पास कई भारतीय मछुआरे कैद हैं।