मुंबई। 23/24/25 दिसंबर 2021 को मुंबई महिलामण्डल की परिचर्चा Connect & Collaborate संगठन यात्रा ऐरोली, नेरुल, कोपरखेरने, वाशी, बेलापुर, मुलुंड, ठाणे, मीरारोड, भायंदर, वसई, विरार, नालासोपारा, व भिवंडी क्षेत्र में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ट्रस्टी श्रीमती प्रकाशदेवी तातेड़, अभातेमम पूर्वाध्यक्ष श्रीमती कुमुदजी कच्छारा,तेमम मुंबई पूर्वाध्यक्ष श्रीमती सुनिताजी परमार,श्रीमती प्रेमलता जी सिसोदिया, अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण, मंत्री श्रीमती अल्काजी मेहता, उपाध्यक्ष विमलाजी कोठारी, श्वेताजी सुराणा, सहमंत्री संगीताजी चपलोत, सरोजजी सिंघवी द्वारा नमस्कार महामन्त्र से की गई। उसके पश्चात मंगलाचरण का सुमधुर प्रस्तुति महिला मंडल की बहिनो द्वारा दी गई।
सभी पधारे पदाधिकारी एवं अतिथिगण का स्वागत तेरापंथ महिला की क्षेत्रीय संयोजिका किरण जी कोठारी, मधुजी धोका, मीनाजी चपलोत, प्रिया जी मुथा, इंदुजी बड़ाला, लक्ष्मीजी हिरण, मंजूजी संचेती, सीमाजी बाफना, वनिताजी सोलंकी, हेमाजी सिंघवी व प्रेमलता जी रांका द्वारा किया गया। मंडल से जुड़े सभी बड़े- छोटे नियमो की जानकारी व महिलामण्डल गठन से लेकर संचालन तक कि बातों से अवगत कराया व नियम की जानकारी सभी पूर्वाध्यक्ष, अध्यक्ष व मंत्री द्वारा दी गई। मुम्बई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रचनाजी हिरण ने सभी से की मन की बात जिसमे सभी बहनो को आगम स्वाध्याय से जुड़ने की जानकारी दी। WE – women empowerment in digital world के बारे में जानकारी दी। तत्त्व ज्ञान और तेरापंथ दर्शन से जुड़ने को प्रेरित किया व गुरुदेव की रास्ते की सेवा में जुड़ने के लिये प्रेरित किया।
सभी बहिनों को सेवा,समर्पण व संघठन से साथ मे काम करने की प्रेरणा दी व उत्कर्ष के बारे में जानकारी दी। सभी के सवालों का समाधान व नए आयामों के बारे में बताया। तथा कैसे हम समय नियोजन करके एक साथ संघठन में रहकर 2023 गुरुदेव के पदार्पण पर गुरुदेव का आध्यात्मिक भेंट के साथ स्वागत करे।
कन्यामण्डल प्रभारी जुलीजी मेहता, सह प्रभारी नुतनजी लोढ़ा, कन्यामण्डल सहसंयोजिका काजलजी मादरेचा, जिज्ञाजी सिसोदिया ने सभी कन्याओ का प्रोत्साहन बढ़ाया व अध्यात्म के साथ जुड़कर जागरूकता से हर पड़ाव को पार करने के लिये प्रेरित क़िया। साध्वीश्री पंकजजी ने रचनाजी व पूरी टीम को मंगल उदबोधन देते हुए इस संघठन यात्रा का सफर पूरी तरह सफल हो यह मनोकामना की व प्रेरणा दी। साध्वीश्री कनकप्रभाजी के 50वे मनोनयन दिवस पर उनके जीवनी से जुड़े कुछ पहलू नाट्य के माध्यम से प्रस्तुत किये।
कार्यकम में गरिमामय उपस्थिति मुम्बई महिला मंडल से कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनिताजी सुतरिया, योजना प्रभारी श्रीमती अनिताजी सियाल, इंदिराजी चण्डालिया, सुशीला जी सिंघवी, शीलाजी चण्डालिया, चंदाजी कोठारी, अंजुजी कोठारी, कांताजी बड़ाला, ज्योतिजी बाफना, प्रतिभाजी चोपड़ा, विमलाजी डागलिया, मीनाजी बाफना, सुमनजी सिंधी व आशाजी गुंदेचा की रही। अंत मे सभी का आभार ज्ञापन सहसंयोजिका कुसुमजी ओस्तवाल, उषाजी कर्णावट, सुनिताजी हिरण, अनिताजी चपलोत, पुष्पाजी बाफना, प्रियाजी संचेती, सुनिताजी सिंघवी, रंजना जी बाफना, अरुणाजी मेहता, रेखाजी लुनिया, ज्योतिजी हिरण व लीना जी सोलंकी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मुंबई महिलामण्डल के सहमंत्री श्रीमती संगीताजी चपलोत, सरोजजी सिंघवी, कल्पना जी परमार व सुचिताजी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महिलाओं , कन्याओं व अन्य सभा संस्थाओ के सम्मानीय सदस्य की अच्छी उपस्थिति रही।
मुंबई महिला मंडल की संगठन यात्रा “परिचर्चा” का आगामी पड़ाव
Leave a comment
Leave a comment