सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनुच्छेद 370 खत्म करने पर राहुल बोले- देश लोगों से बनता है, जमीन के टुकड़े से नहीं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

अनुच्छेद 370 खत्म करने पर राहुल बोले- देश लोगों से बनता है, जमीन के टुकड़े से नहीं

Last updated: August 6, 2019 6:34 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा- राष्ट्रीय एकीकरण का मतलब जम्मू-कश्मीर को तोड़ना, चुने गए प्रतिनिधियों को जेल में बंद कर देना और संविधान का उल्लंघन करना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश यहां के लोगों से बना है, न कि जमीन के टुकड़े से। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ताकत का यह गलत इस्तेमाल है।

इससे पहले सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने का संकल्प पेश किया। इसके बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया। अनुच्छेद 370 को हटाया गया। अब से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो केंद्रशासित प्रदेश होंगे। शाह ने सदन में यह स्पष्ट किया था कि उचित समय आने पर इन केंद्रशासित प्रदेशों को राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा।

शाह ने लोकसभा में अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव रखा
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पेश करते वक्त शाह की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से तीखी बहस भी हुई। दरअसल, चौधरी ने कहा था कि कश्मीर मामला संयुक्त राष्ट्र में लंबित है और ऐसे में यह अंदरूनी मामला कैसे हो सकता है? शाह ने जवाब दिया कि अगर हमने कोई िनयम तोड़ा हो तो आप उसे बताएं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पीओके और अक्साई चिन भी हैं। इसके लिए हम जान दे देंगे।

राज्य के पुनर्गठन में दिक्कतें थीं
केंद्र ने 70 साल पुराने अनुच्छेद 370 को इसलिए निष्प्रभावी किया, क्योंकि इससे राज्य का पुनर्गठन नहीं किया जा सकता था। अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था। संसद से पारित कई कानून इस राज्य में लागू नहीं हो पाते थे।

पक्ष में 125 और विरोध में 61 वोट पड़े
केंद्र सरकार रक्षा, विदेश और संचार जैसे अहम विषयों को छोड़कर राज्य के बाकी मामलों में दखल नहीं दे सकती थी। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से सोमवार को पास हुआ। इस विधेयक के पक्ष में 125 और विरोध में 61 वोट पड़े। जम्मू-कश्मीर दिल्ली की तरह विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश बनेगा, लद्दाख में विधानसभा नहीं होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शाह ने कहा- नेहरू कश्मीर के मसले को यूएन ले गए, वे सेनाओं को न रोकते तो पीओके भी हमारे पास रहता
Next Article यूएस समेत दुनियाभर के शेयर बाजार गिरे, अंबानी समेत 500 अमीरों की नेटवर्थ 8 लाख करोड़ रु घटी
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?