अहमदाबाद। कार्यक्रम की शुरुआत सभी पदाधिकारी गण के द्वारा अणुव्रत गीत से हुई। अध्यक्षीय उदबोधन अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल श्रीमाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मेजर सोनिया सोनी उपस्थित रहे। उनका परिचय मंत्री मनीषा दक ने दिया। ट्रेनर निधि सालेचा आज की युवा पीढ़ी ड्रग्स से कैसे बच सकती है, वह खुद का और अपने देश का भविष्य कैसे सुधार सकती है, वह इस कार्यक्रम के माध्यम से सबको प्रेरणा दी। नशा करने से अपने जीवन के ऊपर क्या दुष्परिणाम होता है ,वह भी बहुत सरल भाषा मैं समझाया।
कैसे हम नशा मुक्त जीवन जी सकते हैं और अपने देश और समाज में अपनी प्रगति कर सकते हैं उसके लिए सबको प्रेरणा दी।
मेजर सोनिया सोनी और उनकी टीम को अणुव्रत समिति अहमदाबाद द्वारा दुपट्टे और साहित्य से सम्मान किया गया।
आज का कार्यक्रम अणुविभा कार्यसमिति सदस्या लाड जी बाफना,उपाध्यक्ष दिनेश धूपिया,सुरेंद्र लुनिया,संगठन मंत्री ममता संकलेचा, कोषाध्यक्ष रूपेश मेहता,प्रचार प्रसार मंत्री दिलसुख बांठिया निवृतमान अध्यक्ष प्रकाश धींग,कार्यसमिति सदस्य कुंदन संचेती के सहयोग से समपन्न हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष प्रकाश धींग द्वारा इको फ़्रेंडली केरी बैग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन दिलसुख बांठिया ने किया। आभार लाड बाफना ने किया।
अहमदाबाद में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का एलिवेट कार्यक्रम संपन्न

