सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर घिरीं साध्वी प्रज्ञा, मांगी माफी, EC ने तलब की रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर घिरीं साध्वी प्रज्ञा, मांगी माफी, EC ने तलब की रिपोर्ट

Last updated: May 17, 2019 7:25 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

भोपाल:भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एवं मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताकर घिर गईं। प्रज्ञा ने गुरुवार को कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान से भाजपा ने किनारा कर लिया है। वहीं, विवाद बढ़ता देख साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना विवादित बयान वापस लेते हुए देश के लोगों से माफी मांग ली।

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ने एक साक्षात्कार में गोडसे को देशभक्त बता कर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर के कथित बयान के बारे में मध्य प्रदेश के सीईओ को शुक्रवार तक तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग यह फैसला करेगा कि इस बयान से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं।

पढ़ें क्या था साध्वी प्रज्ञा का बयान

देवास लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आगर मालवा में रोडशो कर रही प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में कहा,‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे।’ उन्होंने कहा, गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबां में झांककर देखें।

भाजपा ने कहा, गोडसे देशभक्त नहीं

भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर यह कहते हुए किनारा कर लिया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा (नाथूराम गोडसे) देशभक्त नहीं हो सकता है। इससे पहले मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया सेल प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी प्रज्ञा के बयान से सहमत नहीं है। भोपाल लोकसभा सीट पर प्रज्ञा का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह से है। इस सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है।

गोडसे को देशभक्त बताने पर कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रज्ञा का बयान पूरे देश का अपमान है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए । सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, आज एक बात तो साफ हो गई कि भाजपाई गोडसे के सच्चे वंशज हैं। हिंसा की संस्कृति और शहीदों का अपमान यह है भाजपाई डीएनए। सुरजेवाला ने कहा, हाल ही में प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही बताया था और उन्हें श्राप देने की बात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उनकी पीठ थपथपाई।

दिग्विजय भी हमलावर

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि गोडसे को महामंडित करना देशद्रोह है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपिता (महात्मा गांधी) के खिलाफ (प्रज्ञा ने) जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा, नाथूराम गोडसे हत्यारा था और उसको महामंडित करना राष्ट्रभक्ति नहीं है। ये राष्ट्रद्रोह है।

क्या भाजपा के पास रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है: प्रियंका

नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने वाले बयान को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरुवार को चुनौती दी कि भाजपा के ‘राष्ट्रवादी सितारे’ इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, बापू का हत्यारा देशभक्त? हे राम! उन्होंने कहा, अपने उम्मीदवार के बयान से आपका दूरी बनाना पर्याप्त नहीं है। भाजपा के राष्ट्रवादी सितारों के पास अपना रुख स्पष्ट करने की हिम्मत है?

उमर से साधा निशाना

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर निशाना साधा। प्रज्ञा का नाम लिए बिना ट्वीट किया, राष्ट्रपिता का हत्यारा देशभक्त है तो क्या महात्मा गांधी देशद्रोही हैं?।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 7वें चरण में दागी प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा
Next Article पुलवामा और शोपियां में मुठभेड़, छह आतंकी ढेर, दो जवान शहीद

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?