सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आयोजनकर्ताओं को ICC टी-20 विश्व कप तय समय पर होने की उम्मीद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

आयोजनकर्ताओं को ICC टी-20 विश्व कप तय समय पर होने की उम्मीद

Last updated: April 7, 2020 10:58 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
symbolic pic
SHARE

मेलबर्न:दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बावजूद टी-20 क्रिकेट विश्व कप के आयोजनकर्ताओं को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला यह टूर्नामेंट अपने तय समय पर होगा। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। इस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट या तो रद्द कर दिए गए हैं या फिर स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (एएफएल) और नेशनल रग्बी लीग सीजन को कोरोना वायरस के कारण पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इन लीग की तारीखें टी-20 विश्व कप की तारीखों से टकरा सकती हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम ने टी-20 विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ले के हवाले से लिखा, “हम खुद को उस सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना चाहते हैं, जहां से हम तय कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर सकें। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम के अनुसार होगा। हम सभी पहलुओं से इस पर गौर कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम आयोजन समिति, आईसीसी और सभी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर कुछ बदलाव होता है तो हम सबको इससे अवगत कराएंगे। लेकिन अभी के लिए केवल सात महीने ही बचा है और हमारे पास थोड़ा ही समय है।”

ऑस्ट्रेलिया में एएफल और रग्बी लीग अगर शुरू होती है तो यह सितंबर के बाद ही शुरू होगी। हॉक्ले ने कहा, “खेल आयोजन के कई टूर्नामेंट के सीजन काफी लंबे हो गए हैं। हमारा अब भी मानना है कि टी-20 विश्व कप आयोजित होने के लिए मजबूत स्थिति में है क्योंकि यह अब अगले 10-20 साल बाद ही यहां दोबारा आने वाला है। टिकट बिक्री को लेकर हम पहले ही उत्साहित हैं।”

आईसीसी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि टी-20 विश्व कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है और यह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत
Next Article ट्रम्प की मोदी से गुहार के बाद हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध हटाया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

सेंसर सर्टिफिकेट में देरी के चलते ‘लव लॉटरी’ की रिलीज टली, अब 25 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
entertainment
September 15, 2026
महाराष्ट्र हिन्दी साहित्य अकादमी की काव्य प्रस्तुति में शौर्य रस और देशभक्ति की काव्य फुहारों में भीगे दर्शक
social
September 15, 2026
लोकमान्य टिळकांच्या शैक्षणिक और संस्कारों की विरासत को गणेशोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल
social
September 15, 2026
“फिल्म की सोल हैं पार्वती”: प्रधामा दृष्टि कुट्टक्कर में उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर फैन्स हुए फिदा
entertainment
September 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?