भिवंडी। अणुव्रत समिति मुंबई के तत्वावधान में अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अणुव्रत समिति भिवंडी द्वारा अनुशासन दिवस का आयोजन ज्ञानशाला में सफलतापूर्वक किया गया।
प्रोग्राम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। इस प्रोग्राम में बच्चों ने कविता, मुक्तक, भाषण द्वारा अपने विचार व्यक्त किए इसमें सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया और उसे सफल बनाया।
अणुव्रत संयोजिका सीमा जी एम बाफना, सहसंयोजिक एवं ज्ञानशाला प्रशिक्षिका उषा चपलोत , प्रशिक्षिका मनीषा जी बाफना की उपस्थिति रही।

