मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई की और से इस बार पर्यावरण दिवस 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम मिशन का आग़ाज़ किया। अणुव्रत समिति मुंबई ने मुंबई के जीटो के साथ मिलकर मुरबाड़ के पास स्थित इकलहरे गाँव में पेड़ लगाये ।
इस मौके पर दीप प्रज्वलन आनंद चौर्डिया, सुजीत भटेवरा, समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी, कल्याण चेप्टर के अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत, बी सी भलावत, विजय भंडारी, ताराचंद गन्ना के साथ अनेक मान्यवरों ने किया। अध्यक्ष सोनी ने कहा कि अब जीवन में पेड़ की बहुत जरूरत है । समय रहते इस पर ध्यान भी दिया तो संकट आ सकता है।
निवर्तमान अध्यक्ष रोशन मेहता ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में जितने पेड़ लग रहे उससे कहीं गुना अधिक की आवश्यकता है । मनोज सिंघवी ने कहा पर्यावरण पर नियंत्रण करने के लिए आज दो घंटे अपने एसी बंद रखने का आहवान किया था ।
इस अवसर पर समिति के महावीर बड़ाला, गणपत सोनी, सुरेश मेहता, अशोक बड़ाला, नरेश मादरेचा, कैलाश सिंयाल, प्रकाश कच्छारा, भगवती पटवारी, राजेंद्र कच्छारा, सुंदर परमार, राकेश चपलोत, महावीर सुराणा, धर्मेंद्र मादरेचा, लक्ष्मीलाल लोढ़ा,आनंद मयेकर आदि उपस्थित थे, इस अवसर पर मुंबई में भी ठाणे ,घाटकोपर, गोरेगांव, सांताक्रुज, वाशी, दक्षिण मुंबई, भिवंडी आदि क्षेत्रों में अणुव्रत समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया।



