मुंबई । अनुविभा के तत्वावधान में तथा अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र, सायन द्वारा “अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026” के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हनुमान टेकरी, सायन कोलीवाड़ा स्थित शिव कल्याण केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 32 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चित्रकला (Drawing) प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं सृजनात्मक सोच को प्रभावशाली ढंग से चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं अणुव्रत गीत के संगान से हुआ। इसके पश्चात मधु मेहता ने विद्यार्थियों को अणुव्रत के नैतिक मूल्यों का संकल्प दिलाया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह, लगन एवं अनुशासन के साथ सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में जोन कोऑर्डिनेटर कंचन सोनी, स्टेट कोऑर्डिनेटर तरुणा कोठारी, कैप्टन अंजु कोठारी, मुंबई कोऑर्डिनेटर मोना नौलखा, कोऑर्डिनेटर मधु मेहता एवं पुष्पा सोलंकी सहित संयोजक तरुणा सुनील कोठारी, सह-संयोजक भाग्यवती परमार एवं सीमा सोनी पुष्पा कोठारी नीमा सोनी की उपस्थिति रही।
विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं एवं विद्यालय समन्वयक प्रद्युम्न जी का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अणुव्रत समिति की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, पारिवारिक संस्कारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।
स्टेट कोऑर्डिनेटर तरुणा कोठारी
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट–2026 के अंतर्गत सायन में विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

