नेरुल (नवी मुंबई): जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य प्रवर्तक, परम वंदनीय, परम पूज्य आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी वर्ष की भव्य संपन्नता के समारोह एवं पावन भिक्षु तेरस के अवसर पर गत 27 जुलाई 2026 को साधना सदन, सेक्टर-17, नेरुल में “एक शाम भिक्षु के नाम” विशेष भक्ति संध्या का गरिमामय आयोजन किया गया।
युवाचार्य मनोनयन दिवस का हर्षोल्लास: परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा संघ के नव-मनोनीत युवाचार्य मुनि श्री महावीर कुमार जी की घोषणा के पावन अवसर पर संपूर्ण समाज ने अपार आनंद, भक्ति और हर्षोल्लास व्यक्त करते हुए युवाचार्य मनोनयन दिवस मनाया।
भिक्षु तेरस व त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता: भिक्षु तेरस के पावन अवसर एवं स्वामी भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष संपन्नता समारोह के उपलक्ष में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें स्वामी भिक्षु के प्रति अगाध आस्था एवं कृतज्ञता समर्पित की गई।
भिक्षु भजन संध्या: सुमधुर भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और संगीतमय हो उठा।
उत्साहपूर्ण सहभागिता: इस भक्तिमय आयोजन में नेरुल क्षेत्र के लगभग 22 धर्मप्रेमी भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ज्ञानशाला के बच्चों का योगदान: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ज्ञानशाला के बच्चों की ऊर्जावान सहभागिता रही, जिन्होंने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
यह भक्ति संध्या समाज में नव-ऊर्जा और धार्मिक एकता का संदेश देते हुए अत्यंत भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई।
कार्यक्रमम के आयोजक श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, नेरुल, तेरापंथ युवक परिषद्, नेरुल, तेरापंथी महिला मंडल, नेरुल एवं तेरापंथी समाज, नेरुल रहे।
नेरुल में “एक शाम भिक्षु के नाम” संगीतमय भिक्षु भक्ति एवं युवाचार्य मनोनयन दिवस समारोह संपन्न

