By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: आलिया भट्ट ने बताया कैसे ‘डोंट बी शाय’ उतरी उनकी क्रिएटिव स्टैंडर्ड्स पर खरी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

आलिया भट्ट ने बताया कैसे ‘डोंट बी शाय’ उतरी उनकी क्रिएटिव स्टैंडर्ड्स पर खरी

Last updated: February 13, 2026 11:31 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

लंदन में हुए पहले ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स: इंटरनेशनल ओरिजिनल्स’ इवेंट में, जहां ‘डोंट बी शाय’ दिखाई गई, फिल्म की प्रोड्यूसर आलिया भट्ट ने ऐसी कहानियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई जो असली, भावनाओं से जुड़ी और ट्रेंड्स के पीछे न भागने वाली हों। लेखक-निर्देशक स्रीती मुखर्जी की फिल्म 20 साल की श्यामिली ‘शाय’ दास की कहानी है, जो सोचती है कि उसने अपनी ज़िंदगी पूरी तरह से प्लान कर ली है, लेकिन अचानक घटनाओं के मोड़ से सब कुछ उलझ जाता है। प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स निखिल मधोक के साथ बातचीत में, आलिया भट्ट ने असली आवाज़ों का साथ देने और क्यों प्राइम वीडियो फिल्म के लिए सही क्रिएटिव घर साबित हुआ है इस मुद्दे पर बात की है।
कहानियों और क्रिएटर्स को सपोर्ट करते समय वह क्या देखती हैं, इस बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने ओरिजिनैलिटी और भावनात्मक सच्चाई की अहमियत बताई “सबसे ज़रूरी चीज़ एक असली आवाज़ है। हम बस ट्रेंड फॉलो करके ‘मी टू’ जैसी चीज़ें नहीं करना चाहते, सिर्फ इसलिए कि किसी ने कुछ कर दिया तो हम भी वही करें। अगर हम खुद उस कहानी में विश्वास नहीं करते, तो उसे असली तरीके से नहीं बता सकते। और कोई भी आवाज़ स्क्रीन पर जादू नहीं ला सकती अगर वह सच में अंदर से नहीं आ रही। इसलिए नंबर वन, एक असली आवाज़। नंबर दो, कुछ ऐसा जो आपको लंबे समय तक याद रहे। यही चीज़ हमें तुरंत कनेक्ट कराती है, क्योंकि हम बड़े होते हुए फिल्मों को देखते आए हैं, उनके गाने सुनते आए हैं, चाहे वो फिल्में हमने पूरी न देखी हों, लेकिन उनके गाने और कुछ डायलॉग्स हमारे साथ रह गए। चाहे वह मूवी हो या टीवी शो, किसी सीन, किरदार या पल के बारे में जो आपके दिमाग में हमेशा रह जाए, मुझे लगता है कि इससे बड़ा इम्पैक्ट और कोई नहीं हो सकता।”
फिल्म के लिए प्राइम वीडियो को परफेक्ट पार्टनर क्यों माना गया, इस पर आलिया भट्ट ने कहा
“मुझे लगा कि यह सबसे नेचुरल फिट है, क्योंकि प्राइम वीडियो के पास जो कंटेंट है और जिसे आप प्रोड्यूस करने के लिए चुनते हैं, उसमें एक चीज़ कॉमन है, वो है असली आवाज़ और हर चीज़ में कुछ अलग होता है। मुझे नहीं लगता कि बहुत सारी ऐसी जगहें हैं जहां आप अपने ऑडियंस के लिए इसी तरह का कंटेंट दे रहे हों। और मैंने क्रिएटिव टीम के साथ इतनी बातचीत की है कि मैं जानती हूं कि आपके क्रिएटिव प्रोसेस का दिल और आत्मा यही है कि आप जमीन से जुड़े रहें, रिस्क लें, और ऑडियंस को वही दें जो वे महसूस करते हैं और चाहते हैं, लेकिन एक नए तरीके से।”आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट के बैनर इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस और ग्रिश्मा शाह व विकेश भुतानी के को-प्रोडक्शन में बनी ‘डोंट बी शाय’ को स्रीती मुखर्जी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह आने वाली ओरिजिनल फिल्म प्राइम वीडियो पर भारत में और दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और टेरिटरीज में एक्सक्लूसिव रूप से प्रीमियर होने वाली है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तकनीक से दूरी या इंसानियत से दूरी?
Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सद्गुरु के 33वें ईशा महाशिवरात्रि उत्सव में मुख्य अतिथि होंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बस्ती: माँ ने ही कर दी 6 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
state
May 13, 2026
जब दुनिया के अन्य देश संभावित संकट की तैयारी में जुटे थे, तब मोदी सरकार चुनाव, विज्ञापन और सांप्रदायिकता फैलाने में व्यस्त थी: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 11, 2026
योगी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनीतिक जुगाड़ व सरकारी संसाधनों पर बोझः मायावती
state
May 11, 2026
PM मोदी के बयान पर भड़के राहुल गांधी, बोले “उपदेश नहीं, सरकार की नाकामी के सबूत”
national
May 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?