मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई के अन्तर्गत अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक गोरेगांव, जोगेश्वरी, अंधेरी के द्वारा नशा मुक्ति पर कार्यक्रम रखा गया, जिसमें गोरेगांव स्टेशन से पुलिस अधिकारीयो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के द्वारा की गई। स्वागत भाषण क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंघवी द्वारा किया गया, अणुव्रत समिति मुंबई अध्यक्ष रमेश चौधरी ने अणुव्रत एवम उद्बोधन सप्ताह के बारे में बताया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर हुपनाथ पांडे ने बताया कि व्यसन क्या है, इससे हमें कैसे बचना चाहिए,और स्वस्थ समाज की संरचना में क्या करना चाहिए इसकी पूरी जानकारी कम समय मे बड़े भावपूर्ण अंदाज़ में दी। अणुव्रत महासमिति संगठन मंत्री ललिता जोगड ने अणुव्रत के ग्यारह नियमों के बारे में और छोटे छोटे नियमों से जीवन और स्वस्थ समाज की रचना में हम सभी किस तरह सहयोगी बन सकते हैं इस तरह अपने विचार व्यक्त किए।
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह संयोजिका कंचन सोनी ने आभार ज्ञापन किया ,संचालन उपासक सुरेश जी ओसवाल ने किया, पुलिस इंस्पेक्टर सोनू नारायण, दिलीप विष्णु सावंत, रुपेश विष्णु पावसकर ,वीर सिंह वसावे, सचिन श्रीकांत ठीक,रमेश जाधव एवं उद्बोधन सप्ताह सह सह संयोजिका भाग्यवती परमार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राकेश बोहरा, अशोक चौधरी,गौतम भन्साली, प्रकाश हिरण, राजेश कच्छारा, तरुण गुंदेचा, राकेश बोहरा, लक्ष्मी लाल सांखला,कमलेश चंडालिया, मोहन सोलंकी, भावना सांखला और महिला मंडल संयोजिका सरोज चंडालिया,मंजू हिरण, पुष्पा सांखला का अच्छा सहयोग रहा। सह संयोजक राकेश बोहरा,दिनेश सिंघवी काफी सक्रिय रहे। यह जानकारी रमेश सिंघवी ने दी।
अणुव्रत का कार्यक्रम पुलिस वालों के मध्य

