By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: सेंसेक्स 232 और निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

सेंसेक्स 232 और निफ्टी 65 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद

Last updated: May 6, 2020 5:42 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

मुंबई: देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने और अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंता के बावजूद बुधवार को शेयर बाजारों में बैंक, वित्त और वाहन कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। दिन के उतार- चढ़ाव भरे कारोबार की समाप्ति पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 232 अंक चढ़कर बंद हुआ।

कारोबार की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सेंसेक्स में 800 अंक का उतार- चढ़ाव देखा गया। हालांकि, समाप्ति के समय संवेदी सूचकांक 232.24 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊंचा रहकर 31,685.75 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 65.30 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 9,270.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में लाभ दर्ज करने वालों में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर पांच प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारत एयरटेल और हीरो मोटो कार्प के शेयर बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयर रहे। इसके विपरीत आईटीसी के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इसके साथ ही हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टाइटल और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही।

व्यापारियों का कहना है कि कोरोना वायरस बीमारी को लेकर आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने, कंपनियों की कमाई में गिरावट और इसके साथ ही कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से निवेशकों में चिंता बढ़ रही है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 49,391 पर पहुंच गई है, वहीं इससे मरने वालों का आंकड़ा भी डेढ़ हजार के पार निकल गया है। दुनियाभर में यह आंकड़ा क्रमश: 36.63 लाख और 2.57 लाख तक पहुंच चुका है। बहरहारल, शंघाई, हांग कांग और सिओल के बाजारों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई जबकि टोक्यों बाजार में अवकाश रहा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तीन जिलों के छात्रों व परिजनों को लेकर कोटा से बिहार निकली स्पेशल ट्रेन
Next Article महाराष्ट्र में फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए क्लिनिक और रजिस्ट्रेशन के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर लाइन में लगे हजारों मजदूर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्वयं – वी कनेक्ट की चौथी बैठक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर हुआ विशेष प्रशिक्षण
social
June 4, 2026
तेरापंथी सभा मुंबई का अधिवेशन संपन्न, सुरेंद्र कोठारी निर्विरोध निर्वाचित हुए अध्यक्ष
social
June 4, 2026
प्रधानमंत्री कमजोर होने की वजह से ही पेपर लीक हो रहे हैं; धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें : उदय भानु चिब
Mumbai / Maharshtra
June 3, 2026
‘पेड्डी’ के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग
entertainment
June 3, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?