सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंटरनेशनल मेन्स डे पर गौरव खन्ना का सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

इंटरनेशनल मेन्स डे पर गौरव खन्ना का सवाल, ‘आखिरी बार आपने अपनी कोई ख्वाहिश कब पूरी की थी?’

Last updated: November 21, 2026 2:17 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

घर में कोई भी परेशानी हो, कई पुरुषों का जवाब होता है, “मैं संभाल लूंगा।” इंटरनेशनल मेन्स डे पर गौरव खन्ना ने ऐसे ही पुरुषों से एक सवाल पूछा है। स्टार प्लस के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ के वीडियो में गौरव अपने किरदार मानव के ज़रिए बात करते हैं। चालीस की उम्र पार कर चुके मानव को याद है कि घर में किसकी क्या ख्वाहिश है। लेकिन बात जब उसकी अपनी बकेट लिस्ट की आती है, तो उसे सोचना पड़ता है कि आखिरी बार उसने अपने मन का कुछ कब किया था।
मानव बताता है कि एक ही दिन में वह कितनी भूमिकाएं निभाता है। बेटे के तौर पर उसे याद रहता है कि मां-पापा की दवाइयां कब लानी हैं। पति के तौर पर वह अपनी पत्नी के करियर में उसका साथ देना चाहता है। कभी बच्चों के एडमिशन की बारी आती है, तो कभी सबकी छुट्टियां देखकर परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाने की। अपनों के लिए यह सब करने में उसे खुशी भी मिलती है। जैसा कि वह कहता है, “उनका सपना पूरा करना अपना सपना बन जाता है।”
इस बीच उसकी अपनी ख्वाहिशों का क्या हुआ, इस पर कम ही बात होती है। परिवार में जब भी किसी ने कोई सपना देखा, मानव ने उसे पूरा करने में उसका साथ दिया। अपनी ख्वाहिशों की बारी आई तो वह उन्हें अगली बार के लिए टालता गया। अब उम्र के इस पड़ाव पर उसे ख्याल आता है कि उसकी अपनी बकेट लिस्ट आज भी वहीं की वहीं है।
एकता कपूर के नए पारिवारिक ड्रामा ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में यही सवाल मानव और जानकी के रिश्ते से भी जुड़ता है। शो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या पहली बार साथ नज़र आएंगे। दोनों एक ऐसे दंपती की भूमिका में हैं जिनकी शादी को 20 साल हो चुके हैं। जानकी को रोज़मर्रा की छोटी-छोटी बातों में खुशी मिलती है। उसके लिए दोनों ने मिलकर जो ज़िंदगी बनाई है, वही ‘काफी’ है। मानव को भी अपने परिवार से प्यार है, फिर भी उसके मन में एक ‘काश’ बाकी है। शादी के 20 साल बाद यह ‘काश’ उनके रिश्ते पर क्या असर डालेगा?
‘दिल की बेवफाइयाँ’ का प्रीमियर 24 नवंबर को रात 9 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।
यहां देखें वीडियो: https://www.instagram.com/reel/Df7U9VLMLXU/?bqrl=MThicmR2cHRpY2Joeg==

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर हॉलीवुड फिल्म ‘CAPTIVATED’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की दुनिया में रखा कदम
Next Article रेजांगला शौर्य दिवस पर गणेश इंटर कॉलेज, तहबरपुर में 120 वीर अहीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

Gen Z के दौर में 22 वर्षीय भूमि जैन की तप-साधना बनी प्रेरणा, 186 जैन एकासन कर रचा अनुकरणीय उदाहरण
social
November 21, 2026
रेजांगला शौर्य दिवस पर गणेश इंटर कॉलेज, तहबरपुर में 120 वीर अहीर सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
state
November 21, 2026
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर हॉलीवुड फिल्म ‘CAPTIVATED’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की दुनिया में रखा कदम
entertainment
November 21, 2026
बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटी का बर्थडे नहीं मिस करेंगे अल्लू अर्जुन, श्रीलंका में करेंगे सेलिब्रेट
entertainment
November 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?