हैदराबाद। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद के तत्वावधान में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा गुरुदेव के जीवन से सम्बंधित प्रश्नों पर आधारित एक ज्ञानवर्धक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरि का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष के तेरापंथ समाज के लिए किया गया । इस प्रतियोगिता मे देश भर के लगभग 125 शहरों से तथा 4-5 प्रविष्टियाँ विदेशों से भी प्राप्त हुई । प्रतियोगिता मे 695 श्रावक-श्राविकाओं ने अपने ज्ञान को जांचा-परखा । इस प्रश्नोत्तरिे मे शीर्ष तीन स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों क्रमशः प्रथम स्थान, श्रीमती सुमनश्री बेताला, कटक (11000/-), द्वितीय स्थान, श्रीमती दीपमाला खोखावत, सूरत (5100/-), तृतीय स्थान, सुश्री प्रज्ञा बोथरा, लूनकरणसर (3100/-) को को तेयुप हैदराबाद द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
तेयुप अध्यक्ष श्री श्रवन जी कोठारी व मंत्री विनोद दुगङ ने सभी विजेताओं को शुभकामनायें तथा समस्त प्रतिभागियों के प्रति मंगलकामनायें प्रेषित की साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए किशोर मंडल की टीम तथा कार्यक्रम मे अपना समय तथा श्रम नियोजित करने वाले संयोजकगण राहुल जी श्यामसुखा, धीरज जी लुणावत, नवीन जी लूणिया व रजत जी कठोतिया को बधाइयाँ दी तथा भविष्य मे भी ऐसे आयोजन करते रहने की प्रेरणा दी।
आचार्य श्री महाश्रमण के जीवन पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन, तीन विजेता होंगे सम्मानित

