संकट के समय यादव समाज ने दिया साथ- सीएमओ, समापन पर कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
नीमच। यादव महासभा नीमच द्वारा लॉक डाउन के दोनों चरणों में 40 दिन तक भोजन बनाकर 41 हजार पैकिट जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाए गए। पहले चरण में 19 हजार से अधिक और दूसरे चरण में 21 हजार पैकिट बनाकर नीमच शहर के 11 स्थानों पर वितरित किए गए। सेवा का कार्य एक महीने से अधिक समय तक निरंतर चला। पहला चरण अम्बेडकर कॉलोनी क्षेत्र में दूसरा चरण यादव कम्युनिटी सेंटर पर चलाया गया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, उमराव सिंह गुर्जर,बाबू सलीम, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, सीएमएचओ डॉ. संगीता भारती, भाजपा नेता सत्यनारायण गोयल, बबलू शर्मा सहित शहर के अनेक हस्तियो ने निरीक्षण कर यादव समाज के कार्य की प्रशंसा की। भोजन वितरण समापन नगरपालिका सीएमओ रियाजुद्दीन कुरैशी और बिजली कंपनी के डिवीजन इंजीनियर ब्रजेश यादव ने किया।
इस अवसर पर सीएमओ श्री कुरैशी ने कहा यादव समाज ने संकट के समय जो साथ दिया वह पुण्य कार्य है। 40 दिन तक भोजन के पैकिट वितरित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था लेकिन यादव समाज ने इस कार्य को एतिहासिक कदम उठाया है। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री ब्रजेश कुमार यादव ने कहा यादव महासभा ने शहर के अग्रेणी समाजो में अपनी अलग पहचान बनाई है। 40 दिन तक हजार लोगों को भोजन उपलब्ध करना एक बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन ने दोनों अतिथियों का साफा बांधकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर यादव महासभा नीमच द्वारा 40 दिन तक सेवा देने वाले यादव महासभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। यादव महासभा अध्यक्ष राकेश सोन, वरिष्ठ समाजसेवी रमेश कदम, रविशंकर जेरिया, पूर्व अध्यक्ष सुनील अंब, विजय कुंगर, महेश जेरिया, रूपेंद्र लोक्स, राजेश सिन्हा, दिनेश कर्णिक ठेकेदार, राकेश सिसौदिया, विजय कुंगर कोर्ट, अमर सिंह जंयत, कृष्णकांत सिसौदिया, ब्रजमोहन कर्णिक, धर्मेद्र व्यास, मनीष गोयल, अजय व्यास, राकेश मोर्य, दिनेश कर्णिक, प्रदीप सगर, नरेश कुंगर, देवेश सगर, नीतेश यादव, विक्की खुआर कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

