By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: NAM शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कुछ लोग खतरनाक वायरस फैलाने में जुटे हैं
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

NAM शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कुछ लोग खतरनाक वायरस फैलाने में जुटे हैं

Last updated: May 4, 2020 10:20 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुट निरपेक्ष देशों (NAM) के वर्चुअल सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए कहा कि जब हम कोविड-19 संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे में भी कुछ लोग आतंकवाद, फर्जी खबरें और छेड़छाड़ करके बनाए गए वीडियो जैसे दूसरे घातक वायरस फैलाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुट-निरपेक्ष आंदोलन (नैम) के सदस्य देशों के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि मानवता के समक्ष बड़ा संकट है, गुट-निरपेक्ष देश कोविड-19 से निपटने में योगदान दे सकते हैं।

पीएम ने कहा कि भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी माना जाता है, हमने कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर 120 से अधिक देशों को दवाएं भेजी हैं। उन्होंने नैम के बारे में कहा कि नैम दुनिया की नैतिक आवाज है, इसे समावेशी बना रहना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कोविड-19 के बाद वैश्विकरण के नए ढांचे की आवश्यकता होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुटनिरपेक्ष (एनएएएम) देशों के वर्चुल सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। यह सम्मेलन ऐसे वक्त पर हुआ जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौतियां का सामना कर रही है। एनएएम के सदस्य देशों के साथ पीएम मोदी की कोरोना के खिलाफ जंग और इससे निटपने के ऊपर चर्चा हुई।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव की कोशिशों के बीच इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। वे गुटरनिपेक्ष आंदोलन के मौजूदा चेयरमेन हैं। इस सम्मेलन में पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी हिस्सा लिया।

क्या है NAM?

गुट निरपेक्ष देशों का यह आंदोलन दुनिया की दशा-दिशा तय करने में अपनी प्रभावकारी भूमिका रखता है। कुछ साल पहले इसकी ताकत और भी ज्यादा थी। एनएएम संयुक्त राष्ट्र के बाद दूसरा बड़ा राजनीतिक संगठन है। इसके साथ एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के 120 विकासशील देश जुड़े हुए हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी इससे पहले कई देशों के राष्ट्रध्यक्षों से साथ कोरोना के मुद्दे पर बातचीत कर चुके हैं।

गौरतलब है कि दुनियाभर में कोराना पीड़ितों की संख्या करीब 35 लाख के पार पहुंच गई है जबकि करीब ढाई लाख लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक 35,63,689 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,48,146 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 11,53,253 है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद 12 लाख के करीब पहुंच चुकी है। वहीं 68,598 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जलगांव में सामयिक का आयोजन
Next Article लॉकडाउन में यादव महासभा ने 40 दिन में वितरित किए 41 हजार भोजन के पैकेट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य छीनने वाले मोदी छात्रों से मांगे माफी : राहुल
national
August 2, 2026
विद्या, विनय, विवेक का त्रिवेणी संगम युवाचार्य महावीर – मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार
social
August 2, 2026
जीवन में विषयासक्ति से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 2, 2026
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन
social
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?