सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शिवसेना का राजठाकरे पर कटाक्ष: सामना की संपादकीय में लिखा- उन्हें राज्य के राजस्व की चिंता है या शराबियों की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

शिवसेना का राजठाकरे पर कटाक्ष: सामना की संपादकीय में लिखा- उन्हें राज्य के राजस्व की चिंता है या शराबियों की

Last updated: April 25, 2020 6:09 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के राज्य में शराब की दुकान खोलने की मांग पर शिवसेना ने तंज किया है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ की संपादकीय में लिखा है कि क्या वो वाकई में राज्य के खजाने को लेकर चिंतित हैं। राज ठाकरे से शिवसेना ने पूछा है कि उन्हें राज्य के राजस्व की चिंता है या शराबियों की। दरअसल, राज ठाकरे ने गुरुवार को अपने चचेर भाई और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे  को चिट्ठी लिखी थी। इसमें राज ने सीएम उद्धव ठाकरे से कहा था कि राज्य में शराब की दुकानें खोल दी जाएं, जिससे राजस्व मिलता रहे और घाटा न हो। इससे पहले राज ठाकरे ने कहा था कि लॉकडाउन के कारण राज्य का खजाना तेजी से खाली हो रहा है।

‘शिवसेना ने लिखा- सिर्फ दुकानें शुरू करने से राजस्व नहीं मिलता’  
शिवसेना ने सामना में लिखा कि राज ठाकरे को पता होना चाहिए कि लॉकडाउन के कारण न केवल शराब की दुकानें बल्कि शराब की फैक्ट्रियां भी बंद हैं। शिवसेना ने कहा कि केवल दुकानें शुरू करने से राजस्व नहीं मिलता। सरकार को उत्पाद शुल्क के रूप में राजस्व मिलता है, जब कोई वितरक कारखानों से उत्पाद खरीदता है। इन इकाइयों को शुरू करने के लिए श्रमिकों की आवश्यकता होती है। इसके अलावा अगर दुकानें फिर से खुलीं तो लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जाएगा।

‘उन्हें राज्य के राजस्व की चिंता है या शराबियों की’
राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘अपनी मांग के माध्यम से उन्होंने सरकार को बताया है कि भोजन की तरह शराब एक आवश्यक वस्तु है। उन्होंने अमूल्य जानकारी दी है कि जिस तरह चावल की थाली लोगों के लिए महत्वपूर्ण है उसी तरह वो क्वार्टर और पेग पर भी निर्भर हैं। उन्हें राज्य के राजस्व की चिंता है या फिर शराबियों की।

‘सरकार को समग्र स्थिति पर विचार करना होगा’
शिवसेना ने सामना में कहा, ‘राज ठाकरे ने गरीबों और कम विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की दुर्दशा को सामने रखा है और समाज का एक वर्ग उन्हें इसके लिए तैयार करेगा। लेकिन सरकार को समग्र स्थिति पर विचार करते हुए निर्णय लेना होगा।’

‘विपक्ष के नेता नहीं निभा रहे अपनी जिम्मेदारियां’
राज्स सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को संकट के समय में आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए सरकार को सलाह देनी चाहिए, लेकिन विपक्ष के नेता ऐसा करने में सक्षम नहीं हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना पर चीन को अलग-थलग करने में जुटा अमेरिका
Next Article केंद्रीय टीम ने ममता सरकार को लिखा पत्र, उत्तर बंगाल में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?