नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हजार 449 हो गई है। शुक्रवार को 1408 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महाराष्ट्र में 390, गुजरात में 191, दिल्ली में 138, तमिलनाडु में 72, उत्तरप्रदेश में 111, राजस्थान में 44, बिहार में 53 और ओडिशा में एक मामला सामने आया। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है। सरकार का कहना है कि संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 20.57% हो गया, जो सबसे ज्यादा है।
कोरोना पर कुछ अहम अपडेट
- आईआईटी दिल्ली ने कोविड19 टेस्ट किट तैयार की है। इसे आईसीएमआर ने मंजूरी भी दे दी है। इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर वी पेरूमल ने बताया कि जनवरी के आखिरी में इस पर काम शुरू हो गया था। यह दूसरी किट से सस्ती है।
- नागपुर में शिविरों में ठहराए गए प्रवासी मजदूरों को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। म्यूनिसिपल कमिश्नर तुकाराम मुंडे का कहना है कि जो पहले से हुनरमंद हैं हम उन्हें दूसरों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
- त्रिपुरा सरकार ने राज्य के स्वस्थ्य सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर को पद से हटा दिया है। उन पर कोरोनावायरस से बचाव के लिए दवाओं और साजो-सामान की खरीदी में अनियमितताओं का आरोप है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 23 अप्रैल | 1667 |
| 19 अप्रैल | 1580 |
| 21 अप्रैल | 1537 |
| 24 अप्रैल | 1408 |
| 18 अप्रैल | 1371 |
27 राज्यों और 6 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 6 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
| महाराष्ट्र | 6817 | 957 | 310 |
| दिल्ली | 2514 | 857 | 53 |
| तमिलनाडु | 1755 | 866 | 22 |
| मध्यप्रदेश | 1846 | 210 | 92 |
| राजस्थान | 2034 | 493 | 32 |
| गुजरात | 2815 | 265 | 127 |
| उत्तरप्रदेश | 1621 | 226 | 25 |
| तेलंगाना | 983 | 262 | 25 |
| आंध्रप्रदेश | 955 | 141 | 27 |
| केरल | 450 | 316 | 3 |
| कर्नाटक | 474 | 145 | 18 |
| जम्मू-कश्मीर | 454 | 92 | 5 |
| पश्चिम बंगाल | 514 | 103 | 18 |
| हरियाणा | 275 | 183 | 3 |
| पंजाब | 298 | 70 | 17 |
| बिहार | 223 | 44 | 2 |
| ओडिशा | 94 | 33 | 1 |
| उत्तराखंड | 48 | 25 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 40 | 18 | 1 |
| असम | 36 | 19 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 36 | 28 | 0 |
| झारखंड | 59 | 8 | 3 |
| चंडीगढ़ | 29 | 14 | 2 |
| लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 27 | 11 | 0 |
| मेघालय | 12 | 0 | 1 |
| गोवा | 7 | 7 | 0 |
| पुडुचेरी | 7 | 4 | 0 |
| मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की कुल संख्या 24 हजार 506 है। इनमें से 18 हजार 668 का इलाज चल रहा है, 5062 ठीक हुए हैं और 775 की मौत हुई है।

