By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 85 हजार मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 85 हजार मौतें

Last updated: April 23, 2020 9:10 pm
Surabhi Saloni
Share
16 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन:दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख 85 हजार 440 लोगों की मौत हो चुकी है। 26 लाख 58 हजार 794 संक्रमित हैं, जबकि 7 लाख 30 हजार 024 ठीक हो चुके हैं। सिंगापुर में 24 घंटे में 1,037 नए केस मिले हैं। लगातार चौथे दिन संक्रमण का मामला चार अंकों में रहा। इसके साथ ही अब यह संक्रमण के 10 हजार 141 केस हो चुके हैं। नए मामले ज्यादातर बाहर से काम करने आए लोगों के हैं, जो यहां डोरमेट्री में रहते हैं। देश में अब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। बीबीसी के मुताबिक, फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।

सना मारीन ने अपने घर पर काम करने वाले एक व्यक्ति किसी दूसरे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद यह कदम उठाया। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, उनका टेस्ट निगेटिव है। उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। 34 साल की सना दिसंबर में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं।

भारत ने नेपाल को 23 टन दवाइयां पहुंचाईं

भारत ने नेपाल को कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए 23 टन जरूरी दवाइयां भेंट की हैं। नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दवाइयों की खेप नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री भानुभक्त धकल को सौंपी। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने ट्वीट कर इस सहयोग के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है। नेपाल में अब तक 40 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 8 लाख 84 हजार 092 47 हजार 684 84 हजार 050
स्पेन 2 लाख 13 हजार 024 22 हजार 157 89 हजार 250
इटली 1 लाख 87 हजार 327 25 हजार 085 54 हजार 543
फ्रांस 1 लाख 59 हजार 877 21 हजार 340 40 हजार 657
जर्मनी 1 लाख 50 हजार 773 5 हजार 319 1 लाख 3 हजार 300
ब्रिटेन 1 लाख 33 हजार 495 18 हजार 100 उपलब्ध नहीं
तुर्की 98 हजार 674 2 हजार 376 16 हजार 477
ईरान 87 हजार 026 5 हजार 481 64 हजार 843
चीन 82 हजार 798 4 हजार 632 77 हजार 151
रूस 62 हजार 773 555 4 हजार 891

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

महामारी से निपटने के लिए चीन ने डब्ल्यूएचओ को 3 करोड़ रु. दिए

महामारी से निपटने के लिए चीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को 3 करोड़ रुपए (30 मिलियन डॉलर) देगा। अमेरिका कई बार डब्ल्यूएचओ पर कोरोनावायरस को लेकर चीन का समर्थन करने का आरोप लगाता रहा है। साथ ही संगठन की फंडिंग पर भी रोक लगा दी है। वहीं, जर्मन चांसलर एंजेली मर्कल ने गुरुवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण साथी है।

वुहान का लापता पत्रकार 2 महीने बाद लौटा

चीन के सबसे ज्यादा प्रत्रावित विहान शहर से रिपोर्ट देने वाला लापता सिटीजन जर्नलिस्ट ली जेहुआ दो महीने बाद सामने आया है। ली ने अपनी आखिरी रिपोर्ट 26 फरवरी को भेजी थी। इसमें पुलिस को उनका पीछा करते और फिर हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर बताया है कि प्रभावित इलाकों में जाने की वजह से उन्हें क्वारैंटाइन पर भेज दिया गया था।

पाकिस्तान को आईएमएफ से करीब 10 हजार करोड़ रु. का कर्ज मिला

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से 1.39 अरब डॉलर (करीब 10 हजार 590 करोड़ रु.) का कर्ज मिला है। यह कर्ज उसे विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। यह पिछले साल जुलाई में मिले 6 अरब डॉलर (45 हजार 711 करोड़ रु.) के राहत पैकेज के अलावा है। उधर, पाकिस्तान की पीएम इमरान खान की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ दिनों पहले इमरान पाकिस्तान के मशहूर समाजसेवी और ईदी फाउंडेशन के चेयरमैन अब्दुल सत्तार ईदी के बेटे फैसल ईदी से मिले थे। फैसल बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। देश में संक्रमण का आंकड़ा 10 हजार 76 हो गया है, जबकि 212 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान: डॉक्टरों की चिंता बढ़ी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रमजान के दौरान लोगों को मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले से डॉक्टर चिंतित हैं। उन्होंने अधिकारियों और मौलवियों से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस फैसले से संक्रमण का खतर और बढ़ सकता है, जिसे काबू में करना काफी मुश्किल होगा। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉ. कैसर सज्जाद ने कहा कि सरकार का यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे मौलवियों का रवैया भी बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।

सोशल डिस्टेंसिंग हटाने से जिंदगी पहले जैसे नहीं होगी: जर्मन चांसलर

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने गुरुवार को चेतावनी दी कि देश में महामारी अभी शुरुआती चरणों में है। कुछ समय के लिए स्थिति बेहद कठिन रहने वाली है। जर्मन संसद के निचले सदन बुंडेस्टाग में मर्केल ने सांसदों से कहा- हम आने वाले लंबे समय तक इस वायरस की चपेट में रहेंगे। कुछ राज्य सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों में ढील दे रहे हैं। लेकिन, उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हमारी जिंदगी वायरस के पहले जैसी नहीं हो सकती।

अमेरिका: 47 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में एक दिन में 2341 जान गई है। यहां अब तक 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमण के मामले 8 लाख 49 हजार 92 हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में अब तक 20 हजार से ज्यादा जान जा चुकी है। यहां दो लाख 62 हजार संक्रमित हैं। उधर, अमेरिकी नौसेना के 40 जहाज महामारी की चपेट में थे। इनमें से 26 अभी भी प्रभावित हैं, जबकि 14 पर संक्रमित क्रू पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। एक नौसेना अफसर ने बुधवार को ये जानकरी दी। लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बुधवार को बताया कि कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली 57 साल की एक महिला की फरवरी की शुरुआत में अचानक मौत हो गई थी। अमेरिका में कोरोना से यह पहली मौत है।

‘अमेरिका ने महामारी का सामना किसी तीसरी दुनिया के देश की तरह किया’

बीबीसी के मुताबिक, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री जोसेफ स्टिग्लेट्ज ने कहा कि अमेरिका ने महामारी का सामना किसी तीसरी दुनिया के देश की तरह किया। यहां लोगों को मदद पहुंचाने वाली सेवाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। अमेरिका के 14% लोग सरकार के फूड वाउचर से मिलने वाले भोजन पर निर्भर हैं। जोसेफ ने कहा कि करोड़ों लोग बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं में असमानता की वजह से लोगों की जान जा रही है। सरकारी मदद बेरोजगारी की भरपाई करने में असमर्थ साबित हो रही। अगले कुछ महीनों में बेरोजगारी दर बढ़कर 30% हो जाएगी।

दूसरी लहर पर सीडीसी की सफाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सेंटर ऑर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अध्यक्ष डॉ. रॉबर्ट रेडफिल्ड के बयान को गलत ढंग से पेश किया गया। रॉबर्ट ने कहा था कि महामारी की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक होगी। सफाई देते हुए उन्होंने कहा- मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया। मैंने कहा था कि एन्फ्लुएंजा और कोरोना दोनों एक साथ फैले को मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

ट्रम्प ने इमिग्रेशन सस्पेंड करने के आदेश पर हस्ताक्षर किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने अस्थाई रूप से इमिग्रेशन सस्पेंड करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। देश में अब 60 दिनों तक विदेशी नागरिकों के आने पर रोक होगा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी नागरिकों को नौकरी के मौके पहले मिलेंगे। हम चाहते हैं कि अमेरिकियों को पहले नौकरी और स्वास्थ्य सुविधा मिलें। हम पहले अपने नागरिकों की सुरक्षा चाहते हैं। 60 दिनों के बाद या इसी दौरान हम इसकी सीमा बढ़ा भी सकते हैं।

न्यूयॉर्क में 4 बाघ और 3 शेर और 2 बिल्ली संक्रमित मिले

न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां और ब्रॉन्क्स चिड़ियाघर में चार बाघ और तीन शेर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुछ हफ्ते पहले मलायन टाइगर भी संक्रमित पाया गया था। कोरोना संक्रमित बाघिन का नाम नादिया था। चिड़ियाघर के पशु रोग विशेषज्ञ पॉल कैले ने कहा था कि संभवत: किसी बाघ के कोरोना से संक्रमित होने का यह दुनिया का पहना मामला है। बताया गया था कि बाघिन को संक्रमण जू के ही एक कर्मचारी से हुआ। सीडीसी ने कहा कि संक्रमित बिल्लियां अलग-अलग परिवार से हैं। एक बिल्ली के जिस घर में रहती थी, वहां कोई भी संक्रमित नहीं था। माना जा रहा है कि संक्रमण परिवार के किसी ऐसे सदस्य से पहुंचा है जिसके लक्षण दिख नहीं रहे या फिर किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आने से हुआ हो। वहीं दूसरी बिल्ली के मालिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

ब्रिटेन: मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती है
ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिक्स के मुताबिक, फाइनेंशियल टाइम्स ने बताया है कि ब्रिटेन में मृतकों की संख्या 41 हजार से ज्यादा हो सकती है। इसमें कहा गया है कि देश में केवल उन्हीं मौतों की गिनती की जा रही है, जो हॉस्पिटल में हुई है। इससे अलग मरने वालों की गिनती इसमें नहीं की जा रही। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ब्रिटेन में 10 अप्रैल तक 13,121 लोगों की जान गई थी, जबकि सरकार के आंकड़ों में 9,288 बताया गया था। फिलहाल, यहां 18 हजार 100 मौतें हो चुकी हैं।

जापान: करीब 12 हजार संक्रमित
जापान में संक्रमण के अब तक 11 हजार 950 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 299 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। उधर, यहां नागासाकी तट पर खड़े इटली के जहाज पर कुल 48 यात्री संक्रमित पाए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि जहाज पर गुरुवार को 14 नए मामले मिले।

चीन: बिना लक्षण वाले 27 नए मामले मिले
चीन में संक्रमण के बिना लक्षण वाले 27 नए मरीज मिले। देश में ऐसे 980 केस हो गए हैं। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग की अध्यक्षता वाली उच्च-स्तरीय समिति ने स्वास्थ्य अधिकारियों से महामारी को नियंत्रित करने पर ध्यान देने के लिए कहा है। दुनियाभर में कई ऐसे मरीज भी मिले हैं, जिनमें बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे लक्षण सामने नहीं आए। ऐसे लोगों से महामारी के फैलने का खतरा ज्यादा है। नेशनल हेल्थ कमीशन ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को कोई मौत दर्ज नहीं की गई। चीन में अब तक संक्रमण के 82 हजार 798 केस हैं, जबकि 4,632 मौत हो चुकी है।

जर्मनी: मास्क पहनना अनिवार्य
जर्मनी के सभी 16 राज्यों ने अगले हफ्ते से सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। हालांकि, बर्लिन में शॉपिंग के दौरान मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। साथ ही यहां वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल के लिए मंजूरी दे दी गई है। 18 से 55 साल के बीच के लगभग 200 लोगों पर इसका ट्रायल किया जाएगा। देश में संक्रमण के अब तक एक लाख 50 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं। वहीं 5,319 की मौत हो चुकी है।

नेपाल ने भारत का आभार जताया
महामारी से लड़ने के लिए भारत ने नेपाल को 23 टन दवाई भेजी हैं। इस पर नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा- मैं पीएम मोदी को धन्यावाद करता हूं। उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए 23 टन दवाइयां भेजी। आज भारत के राजदूत द्वारा हमारे स्वास्थ्य मंत्री को दवाइयां सौंपी गईं। नेपाल में संक्रमण के अब तक 45 केस मिल चुके हैं। हालांकि, अभी तक किसी की जान नहीं गई है।

इटली: 24 घंटे में 437 की जान गई
देश में मौतों का आंकड़ा 25 हजार के पार हो गया है। यहां 24 घंटे में 437 लोगों की मौत हुई है। इटली में धीरे-धीरे मौतों में कमी हो रही है। एक दिन पहले यहां 534 की जान गई थी।

मैक्सिको: एक दिन में एक हजार से ज्यादा केस
मैक्सिको में पहली बार 24 घंटे में 1,043 नए मामले सामने आए और 113 लोगों की मौत हो गई। यहां मृतकों की कुल संख्या 970 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने ट्वीट किया- देश में 28 फरवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आने से अब तक कुल 10,544 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। एक दिन पहले 729 नये मामले दर्ज किये गये थे और 145 लोगों की मौत हुई थी।

कनाडा: संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार
कनाडा में संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 1974 लोगों की मौत हो चुकी है। कनाडा के दो प्रांत क्यूबेक (20,965) और ओंटेरियो (12,245) में सबसे ज्यादा मामला है।

यूक्रेन: संक्रमितों की संख्या 6,592 हुई
यूक्रेन में 467 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 6,592 हो गई। वहीं मृतकों का आंकड़ा 174 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 467 नए मामले सामने आए। अब तक 424 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री मैक्सीम स्टीपानोव ने सरकार से राष्ट्रव्यापी क्वारैंटाइन को 12 मई तक बढ़ाने का अनुरोध किया है, क्योंकि देश में नए मामलों की रफ्तार कम नहीं हो रही है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बिहार सरकार ने बाहर फंसे छात्रों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Next Article कोरोना से देश में अब तक 22786 केस

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?