By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 22786 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 22786 केस

Last updated: April 23, 2020 9:18 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 18 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मां ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। मां ने 5 दिन बाद वीडियो कॉल के जरिए पहली बार नवजात को देखा। इसका इंतजाम यहां के सिविल अस्पताल के स्टाफ ने किया। अस्पताल के सर्जन डॉक्टर सुंदर कुलकर्णी ने बताया कि सिजेरियन के जरिए नवजात का जन्म हुआ था। मां के कोरोना संक्रमित होने की वजह से नवजात को अलग वार्ड में रखा गया है। फिलहाल, नर्स ही उसकी देखभाल कर रही है।

इधर, सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के अब तक 4000 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 19.8% हो गया है। 78 जिलों में 14 दिनों से कोई नया केस नहीं मिला है।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • गृह मंत्रालय ने बताया कि जरूरी चीजों की आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए दूध और बेकरी को लॉकडाउन से छूट दी गई है।
  • किताब की दुकानें खोलनी की अनुमति दी गई है। गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें खोलने की भी अनुमति दी गई है।
  • मेडिकल फील्ड के भाई-बहन निष्ठा के साथ योगदान दे रहे हैं। मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर उनकी पूरी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं।
  • आईसीएमआर के सीके मिश्रा ने कहा- आज लॉकडाउन के 30 दिन पूरे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी हुई, लेकिन हमारे सामने जिंदगी बचाने का यही तरीका था।

आज महाराष्ट्र में 778, गुजरात में 217 मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22786, हो गई है। गुरुवार को महाराष्ट्र में 778, गुजरात में 217, मध्यप्रदेश में 100, आंध्रप्रदेश में 80, तमिलनाडु में 54, उत्तरप्रदेश में 24 और कर्नाटक में 18 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16,689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है।

छूट मिली तो एहतियात भूले लोग

लॉकडाउन के बीच दिल्ली की आजादपुर और गाजीपुर सब्जी मंडियों के खुलने पर यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया। सरकार ने 21 मार्च से आजादपुर मंडी को 24 घंटे खोलने की इजाजत दी है।

कोरोना संक्रमण से जुड़े अहम अपडेट्स

  • अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की। इस दौरान दोनों देशों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकदूसरे को सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही दवाईयों और मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित करने पर भी सहमति जताई।
  • कोरोनावायरस की वजह से शुक्रवार को होने वाली सीआरपीएफ अफसरों के मौजूदा बैच की पासिंग आउट परेड वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी अफसरों के लिए गृह मंत्री अमित शाह का संदेश पढ़ेंगे।
  • नागरिक विमानन मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कोविड-19 से संबंधित मेडिकल सामानों के आयात और वितरण के हब के रूप में बदल दिया है। एयरपोर्ट का 3800 वर्ग मीटर का क्षेत्र इस काम के लिए दिया गया है।
  • इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 23 अप्रैल सुबह 9 बजे तक देश में 5 लाख 542 कोरोना सैम्पल लिए गए। इनमें से 4 लाख 85 हजार 172 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। 21797 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार देर रात महामारी अधिनियम, 1897 में किए गए संशोधन के अध्यादेश पर दस्तखत कर दिए इसमें कोरोना संक्रमितों के इलाज में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा देने का प्रावधान किया गया है।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
19 अप्रैल 1580
21 अप्रैल 1537
18 अप्रैल 1371
22 अप्रैल 1290
13 अप्रैल 1243

27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 6427 840 283
दिल्ली 2248 724 48
तमिलनाडु 1683 752 20
मध्यप्रदेश 1687 203 83
राजस्थान 1937 344 27
गुजरात 2624 258 112
उत्तरप्रदेश 1473 173 22
तेलंगाना 970 262 25
आंध्रप्रदेश 893 120 27
केरल 447 308 3
कर्नाटक 445 145 17
जम्मू-कश्मीर 427 92 5
पश्चिम बंगाल 456 79 15
हरियाणा 270 170 3
पंजाब 283 66 16
बिहार 148 42 2
ओडिशा 89 32 1
उत्तराखंड 47 24 0
हिमाचल प्रदेश 40 11 2
असम 36 19 1
छत्तीसगढ़ 36 28 0
झारखंड 53 8 3
चंडीगढ़ 29 14 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 22 11 0
मेघालय 12 0 1
गोवा 7 7 0
पुडुचेरी 7 4 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21700 मामले आए हैं। इनमें 16689 का इलाज चल रहा है। 4324 ठीक हुए हैं, वहीं 686 लोगों की मौत हुई है। 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में अब तक 1 लाख 85 हजार मौतें
Next Article सिक्किम ने रोका नाथुला दर्रे से व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा भी रोकी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?