नई दिल्ली:देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है। सोमवार को संक्रमण के 1 हजार 224 मामले सामने आए। यह एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड है। मेघालय में सोमवार शाम को कोरोनावायरस का पहला संक्रमित मिला। मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने कहा- मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे घबराएं नहीं। हम स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। इससे निपटने के लिए हमारी तैयारी पूरी है।
इधर, सोमवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 352, राजस्थान में 93 और उत्तरप्रदेश में 75 नए केस मिले। वहीं, मध्यप्रदेश में 52, गुजरात में 56, जबकि बिहार में 2 और असम में 1 मरीज मिला। इनको मिलाकर देश में सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या 10 हजार 453 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।
पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 13 अप्रैल | 1242 |
| 10 अप्रैल | 871 |
| 11 अप्रैल | 854 |
| 09 अप्रैल | 813 |
| 12 अप्रैल | 758 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 2334 | 150 | 229 |
| तमिलनाडु | 1173 | 11 | 58 |
| दिल्ली | 1510 | 24 | 31 |
| तेलंगाना | 592 | 16 | 103 |
| राजस्थान | 897 | 11 | 121 |
| मध्यप्रदेश | 614 | 44 | 51 |
| उत्तरप्रदेश | 558 | 6 | 49 |
| आंध्रप्रदेश | 439 | 7 | 12 |
| केरल | 378 | 3 | 198 |
| गुजरात | 572 | 26 | 54 |
| कर्नाटक | 247 | 6 | 60 |
| जम्मू-कश्मीर | 270 | 4 | 16 |
| हरियाणा | 196 | 4 | 51 |
| पंजाब | 176 | 12 | 25 |
| पश्चिम बंगाल | 152 | 7 | 29 |
| बिहार | 66 | 1 | 28 |
| ओडिशा | 55 | 1 | 13 |
| उत्तराखंड | 35 | 0 | 7 |
| असम | 30 | 1 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 32 | 2 | 12 |
| चंडीगढ़ | 21 | 2 | 7 |
| छत्तीसगढ़ | 31 | 0 | 10 |
| लद्दाख | 17 | 0 | 12 |
| झारखंड | 24 | 2 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 10 |
| गोवा | 7 | 0 | 5 |
| पुडुचेरी | 7 | 0 | 1 |
| मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
| मेघालय | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सोमवार शाम को 5 बजे तक देश में 9 हजार 352 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 48 का इलाज चल रहा है। 979 ठीक हुए हैं और 324 की मौत हो चुकी है।

