सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 19 हजार मौतें
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 19 हजार मौतें

Last updated: April 14, 2020 8:57 am
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस से अब तक 19 लाख 24 हजार 635 संक्रमित हो चुके हैं। एक लाख 19  हजार 686 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चार लाख 44 हजार 836 ठीक भी हुए हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को कोरोनावायरस के कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़के नजर आए। उन्होंने सीबीएस चानल की रिपोर्टर पाउला रीड के एक सवाल पर कहा कि आप झूठी हैं और आपका पूरा कवरेज फर्जी है।

पाउला रीड ने व्हाइट हाउस टास्क फोर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प से पूछा कि फरवरी महीने में कोरोना से लड़ने के लिए आपने क्या कदम उठाए। पहले ट्रम्प इस सवाल का जवाब देने से इनकार करते रहे, लेकिन अंत में भड़क गए।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5 लाख 86 हजार 941 23 हजार 640 36 हजार 948
स्पेन 1 लाख 70 हजार 099 17 हजार 756 64 हजार 727
इटली 1 लाख 59 हजार 516 20 हजार 465 35 हजार 435
फ्रांस 1 लाख 36 हजार 779 14 हजार 967 27 हजार 718
जर्मनी 1 लाख 30 हजार 072 3 हजार 194 64 हजार 300
ब्रिटेन 88 हजार 621 11 हजार 329 उपलब्ध नहीं
चीन 82 हजार 249 3 हजार 341 77 हजार 738
ईरान 73 हजार 303 4 हजार 585 45 हजार 983
तुर्की 61हजार 049 1 हजार 296 3 हजार 957
बेल्जियम 30 हजार 589 3 हजार 903 6 हजार 707

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

अमेरिका: न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा मौतें
अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 23 हजार 640 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें केवल न्यूयॉर्क में 10 हजार से ज्यादा जान गई है। वहीं, देश में संक्रमण के मामले पांच लाख 86 हजार से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, न्यूयॉर्क में एक लाख 95 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिका में सोमवार को 1,535 लोगों की मौत हुई, जबकि संक्रमण के 26 हजार 641 नए मामले सामने आए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा:

  • पिछले कुछ दिनों में देश में नए मामलों में कमी आई है। इसकी जानकारी न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मिशिगन और लुइसियाना जैसे इस कोरोना के हॉटस्पॉट में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या से मिली है।
  • उन्होंने कहा- ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अमेरिकी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। पहले एक लाख से ज्यादा मौत की बात कही जा रही थी, लेकिन यह संख्या कम ही रहेगी।

डॉ. फॉसी ने कहा:

  • फॉसी ने भी ट्रम्प के बयान का समर्थन किया और कहा कि संक्रमण की रफ्तार में कमी आई है।
  • उन्होंने रविवार को उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहले से तैयारी की गई होती तो इतनी मौतें नहीं हुई होती। इसमें शब्दों का चयन सही नहीं था।

ब्रिटेन: सात मई तक लॉकडाउन

कोरोना की रोकथाम के लिए ब्रिटेन में लागू लॉकडाउन की अवधि सात मई तक बढ़ाई जाएगी। टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के विदेश मंत्री और मौजूदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री डोमिनिक रॉब गुरुवार को इसकी घोषणा करेंगे। डोमिनिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉन के अस्वस्थ होने के कारण कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जॉनसन कोरोना संक्रमित थे और हाल ही में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। जॉनसन संक्रमण के प्रसार को देखते हुए 23 मार्च को सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई एहतियाती कदम उठाए जाने की घोषणा की थी। इस समय में ब्रिटेन में जरूरी सामानों की खरीदारी, मेडिकल अप्वाइंटेंट, काम और व्ययाम करने के लिए एक घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति एक दिन में बाहर निकल सकता है। यहां सोमवार को 717 लोगों की मौत हुई, जबकि चार हजार 342 नए मामले सामने आए।

इटली: मौतों का आंकड़ा 20 हजार के पार

इटली में सोमवार को 566 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल मौतें 20 हजार 465 हो गई। अमेरिका के बाद इटली दूसरा देश हैं, जहां 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। एक दिन पहले यहां 466 लोगों ने दम तोड़ा था। वहीं, सोमवार को संक्रमण के 3,153 नए मामले सामने आए। देश में अब संक्रमितों की संख्या एक लाख 59 हजार 516 हो गई है।

पुर्तगाल और स्पेन की सीमा 15 मई तक बंद

पुर्तगाल और स्पेन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपने देश की सीमा को 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। लुसा न्यूज एजेंसी ने पुर्तागाल के गृहमंत्री एडुआर्डो कैब्रिटा के हवाले से कहा, “स्पेन सरकार के समन्यव के साथ हमने उनके साथ लगने वाली सीमा पर सीमा नियंत्रण और प्रतिबंधों को एक महीना बढ़ाने की मंजूरी दी है। इस दौरान जरूरी सामानों को ले जाने वाले वाहन या जरूरी काम के लिए यात्रा करने वालों को ही सीमा पार करने की अनुमति होगी।’’ पुर्तगाल में अब तक कोरोनावायरस के 16 हजार 943 मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 535 लोगों मौत हो चुकी है। पुर्तगाल में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 349 नए मामले सामाने आए हैं।

ब्राजील: 23 हजार 430 लोग संक्रमित

ब्राजील में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 23,430 हो गई है। वहीं 1,328 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटे के दौरान कोरोना से 1,261 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 105 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य साउ पाउलो के साथ रियो डी जनेरियो, कीरा, अमाजोनस पेर्नाम्बुको और मिनास गेराइस में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ब्राजील में इस समय प्रति 10 लाख व्यक्ति पर 111 व्यक्ति संक्रमण की चपेट में है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना संकट के चलते पहली बार पूरे अमेरिका में आपदा कानून लागू
Next Article कोरोना से देश में अब तक 10 हजार 453 मामले, देश के 27 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश वायरस की चपेट में
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?