सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 8 हजार 453 केस: महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़ा संक्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 8 हजार 453 केस: महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली में सबसे तेजी से बढ़ा संक्रमण

Last updated: April 12, 2020 8:09 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को देश में 854 नए केस मिले। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या 8 हजार 453 हो गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1761 मरीज हैं, तो वहीं दिल्ली में 1069 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। कश्मीर के कुपवाड़ा में निजामुद्दीन की यात्रा करने की बात छिपाने वाले एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया गया है। इधर, शनिवार को महाराष्ट्र में 187, दिल्ली में 166, राजस्थान में 139, गुजरात में 90 और मध्यप्रदेश में 78 नए केस मिले। वहीं, कर्नाटक में 8, झारखंड और हरियाणा में 3-3 और बिहार में 4 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार शाम 5 बजे तक देश में 7 हजार 529 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 634 का इलाज चल रहा है। 652 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना, पंजाब और ओडिशा में लॉकडाउन बढ़ा

इधर, देश में पांच राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और तेलंगाना सरकार ने शनिवार को लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की। वहीं, पंजाब और ओडिशा पहले ही यह फैसला ले चुके हैं। इधर, कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार देशभर में लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ करीब 4 घंटे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला लिया है।’’

सरकार ने कहा- लॉकडाउन नहीं किया होता तो 45 हजार केस होते
केंद्रीय मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शनिवार दोपहर को कहा गया कि अभी देश में संक्रमण के 7 हजार 447 केस हैं। अगर लॉकडाउन नहीं होता, तो यह संख्या 45 हजार के करीब होती। अगर सरकार की तरफ से गंभीर कोशिश न की गई होती, तो अब तक 8.2 लाख केस सामने आते। इसलिए लॉकडाउन काफी जरूरी है। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है कि वे डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराएं। वह चाहे अस्पताल में हों या क्वारैंटाइन सेंटर पर, हर जगह जरूरी उपाय किए जाएं।

छह दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

दिन मामले
10 अप्रैल 871
11 अप्रैल 847
09 अप्रैल 813
05 अप्रैल 605
04 अप्रैल 579
07 अप्रैल 573

सोमवार से केंद्रीय मंत्री और आला अफसर कामकाज शुरू कर सकते हैं

इस बीच, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार ने सभी मंत्रियों से सोमवार से कामकाज संभालने और लॉकडाउन खत्म होने के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाने को कहा है। सरकार ने सभी मंत्रालयों ने अपने विभागों के संयुक्त सचिव और उससे वरिष्ठ पदों वाले अफसरों से भी कामकाज संभालने और विभाग में एक तिहाई जरूरी स्टाफ को बुलाने को कहा है।

25 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी कोरोना का संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।

राज्य/यूटी कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1761 111 208
तमिलनाडु 969 10 44
दिल्ली 1069 14 27
तेलंगाना 503 12 96
राजस्थान 700 8 116
मध्यप्रदेश 529 41 39
उत्तरप्रदेश 452 4 45
आंध्रप्रदेश 405 6 10
केरल 373 3 143
गुजरात 468 19 44
कर्नाटक 215 6 39
जम्मू-कश्मीर 224 4 6
हरियाणा 179 4 36
पंजाब 158 12 20
पश्चिम बंगाल 126 7 16
बिहार 64 1 18
ओडिशा 54 1 12
उत्तराखंड 35 0 5
असम 29 1 0
हिमाचल प्रदेश 32 2 8
चंडीगढ़ 19 2 7
छत्तीसगढ़ 25 0 10
लद्दाख 15 0 11
झारखंड 17 1 0
अंडमान-निकोबार 11 0 10
गोवा 7 0 5
पुडुचेरी 7 0 1
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 2 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 7 हजार 529 संक्रमित हैं। इनमें से 6 हजार 634 का इलाज चल रहा है। 652 ठीक हुए हैं और 242 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कोरोना से दुनिया में 17 लाख से ज्यादा संक्रमित: अमेरिका में 20 हजार 069 मौतें
Next Article कोरोना वायरस के चलते रेलवे का फैसला, लोको पायलट-गार्ड की ड्यूटी के घंटे हुए आधे
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?