सहारनपुर:देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के पीछे लोग दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से निकले जमातियों को मान रहे हैं। कई प्रदेशों में जामातियों के कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमित लोगों में इन्हीं की संख्या है। निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद को भी पुलिस खोज रही है। माना जा रहा है मौलान साद ने ही एक साथ इतनी भीड़ जमा की और उसके बाद जब जमाती यहां से अपने अपने शहरों में गए तो वहां कोरोना का वायरस फैल गया। अब सभी जांच एजेंसिया मौलाना साद की तलाश में है। कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच को भेजे जवाब में मौलान ने कहा है कि वह अभी सेल्फ क्वारंटाइन में हैं और आइसोलेशन से निकलने के बाद सारे सवालों के जवाब देंगे। लेकिन बतााया जा रहा है कि वह कहीं छिप गया है और कह रहा है कि वो कोरे
गुरुवार को शामली जिले के छोटी नहर स्थित हजरत मौलाना साद के फार्म हाउस पर कुछ जमात के लोगों के ठहरने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने भारी पुलिस ने जांच पड़ताल की। पिछले कई दिनों से पुलिस छोटी नहर स्थित हजरत मौलाना साद की तलाश में फार्म हाउस की जांच पड़ताल कर चुकी है। लेकिन हजरत मौलाना साद का कोई भी सुराग नहीं लग सका। गुरुवार को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि हजरत मौलाना साद के आवास पर कुछ जमात के लोग छिपे हुए हैं। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने भारी पुलिस बल व एलआईयू की टीम को साथ लेकर मौलाना के फार्म हाउस की जांच पड़ताल करने के लिये पंहुची। पुलिस ने घंटों जांच पड़ताल की लेकिन पुलिस को कोई सुराग नही लग सका। जिसके चलते पुलिस को मौके से लौटना पड़ा।

