By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से देश में अब तक 6 हजार 637 केस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

कोरोना से देश में अब तक 6 हजार 637 केस

Last updated: April 9, 2020 9:25 pm
Surabhi Saloni
Share
7 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: कोरोनावायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 6 हजार 637 हो गई है। हालात से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कोविड-19 इमरजेंसी रिस्पॉन्स एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज के तहत 15 हजार करोड़ रुपए के फंड को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 100% केंद्रीय फंड के इस पैकेज को जनवरी, 2020 से मार्च 2024 के बीच तीन किश्तों में लागू किया जाएगा।

केंद्र ने पैकेज जारी करते हुए कहा- इस पैकेज से राष्ट्रीय और राज्यों के स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जाएगा। इससे बीमारी के रोकथाम और इससे मुकाबले की तैयारी भी हो सकेगी। जरूरी मेडिकल उपकरण और जरूरी दवाइयों की खरीदी के साथ निगरानी के पुख्ता इंतजाम भी किए जा सकेंगे। इस पैकेज के जरिए जांच के लिए प्रयोगशालाएं और बायो सिक्योरिटी के तरीके भी विकसित किए जा सकेंगे।

संक्रमण के नए मामलों में महाराष्ट्र अव्वल

देश में गुरुवार को सबसे ज्यादा 211 नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए। वहीं, गुजरात में 76, राजस्थान में 47, उत्तरप्रदेश में 19, मध्यप्रदेश में 56, छत्तीसगढ़ में 8 और बिहार में 12 मरीज बढ़े। इनके अलावा कर्नाटक में 16, झारखंड में 9, पंजाब में 24, पश्चिम बंगाल में 4, ओडिशा में 2, हरियाणा में 3, हिमाचल प्रदेश 1 मामला सामने आया। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार शाम बजे बताया कि देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 865 हो गई है। इनमें से 477 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 169 की मौत हो चुकी है।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

  • सरकार की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को बाताया गया कि रेलवे ने 2 हजार 500 डॉक्टर और 35 हजार पैरामेडिक कर्मचारियों को नियुक्त किया है। रेलवे की 586 स्वास्थ्य इकाइयों, 45 सब डिविजन अस्पताल, 56 डिविजनल अस्पताल, 8 प्रोडक्शन यूनिट और 16 जोनल हॉस्पिटल भी लगातार संक्रमण रोकने के लिए काम कर रहे हैं।
  • हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन केवल पॉजिटिव मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर को दी जा रही है। इसे अगर हाइपर टेंशन के मरीजों को दिया जाएगा तो उन्हें दिल का दौरा पड़ सकता है। सरकार इसकी कमी नहीं होने देगी।
  • मंत्रीसमूह की बैठक में कोरोनावायरस के इलाज के लिए विशेष अस्पताल बनाने, साथ ही पीपीई और अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पीपीई की सप्लाई मिलनी शुरू हो गई है।
  • फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, एनजीओ-चैरिटेबल सोसाइटी की मदद से राशन आपूर्ति कर रहा है। हर जिले में अच्छा काम हो रहा है। जिला स्तर पर 90 हजार लोगों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। नीड ऑन व्हील्स की मदद से जिला प्रशासन जरूरी सामान की आपूर्ति कर रहा है।
  • गृह मंत्रालय ने कहा- जो लोग लॉकडाउन की वजह से फंसे है उनकी मदद के लिए राज्य सरकारें कई कदम उठा रही हैं। उन्हें ऐप की मदद से चिह्नित किया जा रहा है। कैंप लगाकर रहने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

कोरोना से जुड़े कुछ अहम अपडेट्स…

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने 2 हजार 500 डॉक्टर और 35 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है। 5 हजार कोचों को आइसोलेशन यूनिट में बदला जा रहा है। जरूरी सामानों की सप्लाई के लिए 109 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कोरोनावायरस आपदा के बीच सरकार की मदद के लिए आगे आई है। कमेटी ने 50 बिस्तरों वाला गुरु हरकृष्णा हॉस्पिटल और छह मंजिला 500 बिस्तर का एक अन्य अस्पताल मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार को सौंप दिया है।
  • ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य है। पटनायक ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि 30 अप्रैल तक राज्य में ट्रेनों और विमानों का संचालन न किया जाए।
  • मुंबई में बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 464 मामले दर्ज किए गए। 20 मार्च से अब तक 3 हजार 634 केस दर्ज किए जा चुके हैं। कल तक 2 हजार 850 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जमानत पर रिहा किया गया।
  • फेडरेशन ऑफ रेसिडेंस डॉक्टर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि डॉक्टरों पर हमले के कई मामले सामने आए हैं, ऐसे में डॉक्टरों केलिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम की जरूरत है।
  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वे 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगी। मोदी इस दिन कोविड-19 की रोकथाम को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।
  • मुख्यमंत्री वायएस जगनमोहन रेड्‌डी ने कहा है कि आंध्रप्रदेश में विजयवाड़ा के क्वारैंटाइन सेंटर में रखे गए लोगों को फल, सूखे मेवे और अंडे दिए जा रहे हैं, ताकि उनका इम्यून सिस्टम बेहतर हो। राज्य के अन्य क्वारैंटाइन सेंटर्स से भी इस ‘गोरू मुड्‌डा’ मेन्यू का अनुसरण करने को कहा गया है।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1346 81 117
तमिलनाडु 834 8 27
दिल्ली 720 12 25
तेलंगाना 471 12 45
राजस्थान 430 6 45
उत्तरप्रदेश 410 4 31
आंध्रप्रदेश 348 5 6
केरल 357 2 97
मध्यप्रदेश 405 26 25
गुजरात 262 17 26
कर्नाटक 197 6 30
हरियाणा 170 2 32
जम्मू-कश्मीर 184 4 6
पंजाब 130 10 18
प.बंगाल 103 5 16
ओडिशा 44 1 2
बिहार 51 1 15
उत्तराखंड 35 0 5
असम 28 0 0
हिमाचल प्रदेश 28 2 1
चंडीगढ़ 18 1 7
लद्दाख 14 0 10
अंडमान-निकोबार 11 0 0
छत्तीसगढ़ 18 0 9
गोवा 7 0 0
पुडुचेरी 5 0 1
झारखंड 13 1 0
मणिपुर 2 0 1
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
त्रिपुरा 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार शाम 5 बजे तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5 हजार 865 बताई है। इनमें से 477 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 169 की मौत हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद के घर पर जुटे जमाती ! जांच को पहुंची पुलिस ने बताया अफवाह
Next Article कॉसमिक डिवाइन सोसायटी रोज खिला रही हैं हजारों को खाना

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?